... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बिना किसी वजह के पैरों में दर्द इन 3 गंभीर बीमारियों का संकेत! नजरअंदाज करना चलना-फिरना कर सकता है मुश्किल
अक्सर बहुत से लोग रोज रात को सोने से पहले पैरों में तेज दर्द की शिकायत करते हैं लेकिन कुछ लोग पूरे दिन पैरों में दर्द महसूस करते हैं। ज्यादातर मामलों में पूरे दिन काम या फिर ज्यादा देर तक खड़े रहने या फिर चलने की वजह से पैरों में दर्द होता है। हालांकि आप दवाओं या फिर तेल मालिश की मदद से पैरों में दर्द को कम किया जा सकता है लेकिन जब ये स्थिति रोज-रोज रहने लगे तो समझ लीजिए कि परेशानी ज्यादा बड़ी है। जी हां, अगर बिना किसी वजह के आपके पैरों में दर्द महसूस होता हो या फिर खिंचाव जैसा महसूस होता हो तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं ऐसी 3 बीमारियों के बारे में, जिसकी वजह से आपके पैरों में तेज दर्द होता है।
ठंड के दिनों में अर्थराइटिस यानि गठिया की परेशानी आपके लिए दर्दभरा सबब ला सकती है। गठिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके जोड़ों और घुटनों में तेज दर्द होता है। दरअसल गठिया में आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से हमारी बॉडी के सायनोवियल ज्वाइंट में सूजन होने लगती है। दिक्कत तब खड़ी होती है तब-जब बीमारी बढ़ना शुरू हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियों के टूटने का खतरा भी बढ़ जाती है क्योंकि इनमें अकड़न हो जाती है।
सायटिका का दर्द पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर सीधा आपके पैरों में जाकर आपके लिए परेशानी बढ़ाने का काम करता है। दरअसल पीठ के निचले हिस्से में मौजूद नस सायटिका पर ज्यादा दबाव पड़ने से भी पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं इस स्थिति में आपके पैरों में झनझनाहट के साथ-साथ तेज दर्द महसूस होता है। दर्द के साथ कभी-कभार पैरों में सुन्नपन भी रहने लगता है।
टेंडनाइटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हमारी हड्डियों के साथ-साथ टिश्यू में सूजन आने लगती है। टेंडन एक ऐसा अंग है, जो मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ने का काम करती है। वहीं टेंडनाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ज्यादा दिनों तक सूजन आपके लिए दर्द पैदा करने का काम करती है। टेंडनाइटिस की वजह से पैरों में दर्द की परेशानी रहने लगती है।
अगर आपको रोज रात को पैरों में तेज दर्द रहता है तो आपको इन बीमारियों की जांच कराने की जरूरत है और अगर आप घरेलू नुस्खे आजमाना चाहते हैं तो आप ये तरीके अपना सकते हैंः
1-पैरों की तेल से मालिश करें, जिसके लिए सरसों के तेल का या फिर जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2-पैरों की सिंकाई करें। गर्म कपड़े से पैरों की सिंकाई आपको आराम दिलाने का काम करती है।
3-पैरों को नमक के पानी में डालकर सेंक लेना।
4-पैरों के नीचे तकिया लगाकर सोने से भी आप पैरों में होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं।
5-एक्सरसाइज करने से भी आपको पैरों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है।