... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले दर्ज हुए हैं।
जब से कोरोनावायरस की शुरुआत हुई है तब से लोग इस घातक वायरस के कारण सामने आने वाली नई-नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस न दिखाई देने वाला वायरस का पता लगाना नि सिर्फ मुश्किल है बल्कि इसने लाखों लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया है। यूं तो एक्सपर्ट इसके कई लक्षणों को हमारे सामने ला चुके हैं, जो हल्के से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस वायरस के लक्षण कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के और तीन नए लक्षण सामने आए हैं, जो किसी भी आम व्यक्ति में दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये तीन लक्षण।
मैड्रिड स्थित स्पेन हॉस्पिटल यूनिवर्सिटारियो ला पाज में हुई एक स्टडी के अनुसार, रोगी की जीभ, हाथ और पैरों से कोरोना के चेतावनी भरे संकेतों का पता लगाया जा सकता है। मैड्रिड के आईएफईएमए फील्ड हॉस्पिटल में वायरस से संक्रमित 666 रोगियों पर हुए इस शोध में ये पाया गया कि हर चार में से एक मरीज की जीभ में सूजन, उनकी हथेलियों पर जलन और पैरों के तलवों पर लाल रंग के पैचेस देखने को मिले।
इस स्टडी में ये पाया गया कि कोरोना के मरीजों के मुंह के अंदर गंभीर प्रकार का संक्रमण देखा गया, जिसमें रोगी की जीभ पर सफेद धब्बे व सूजन शामिल है। इस दुर्लभ स्थिति को कई वैज्ञानिकों और मेडिकल एक्सपर्ट ने कोविड टंग के रूप में परिभाषित किया है। इतना ही नहीं इस स्थिति को स्वाद महसूस न होने की स्थिति से भी जोड़ा गया है, जो COVID-19 का एक और सामान्य लक्षण है।
जीभ पर सूजन के अलावा लगभग 15 प्रतिशत कोरोना रोगियों को अपनी हथेलियों में जलन और अपने पैरों के तलवों पर लालपन की शिकायत की साथ ही पैरों पर छोटे-छोटे पैच भी दिखाई दिए।
इस स्टडी के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. अल्मुदेना नुनो गोंजालेज ने एक साक्षात्कार में कहा कि अध्ययन के दौरान पूरे दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती मरीजों में कोरोना के हल्के से लेकर मध्यम लक्षण पाए गए थे, जिसमें से ये लक्षण निकलकर सामने आए हैं।
इसके अलावा, नुनो-गोंजालेज का ये भी कहना है कि मुंह में होने वाली कैविटी भी कई रोगियों में चिंता का एक कारण है और समय-समय पर विशेष जांच की जरूरत पड़ सकती है।
जैसा कि हम देख रहे हैं कि समय के साथ-साथ कोरोना के नए लक्षण सामने आ रहे हैं ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम कोरोना के सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं कोरोना के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।