इलाज के बावजूद दोबारा कैंसर क्यों हो जाता है, जानिए बार-बार कैंसर होने के 3 बड़े कारण

Cancer Recurrence In Hindi: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके नाम से ही लोग डर जाते हैं। क्योंकि कई बार, कैंसर के इलाज के बाद भी उसकी वापसी का खतरा बना रहता है। इस स्थिति को कैंसर रिकरेंस कहते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 13, 2023 6:10 PM IST

कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं कंट्रोल से ज्यादा बढ़ने लगती हैं। यह बढ़ी हुई कोशिकाएं अन्य ऊतकों तक फ़ैल सकती हैं। हालांकि कैंसर का इलाज शुरुआती चरणों में सर्जरी और अन्य तरीकों की मदद से किया जा सकता है, जिस वजह से इसके जल्दी उपचार की संभावना भी बढ़ जाती है। हालांकि, इन सबके बाद भी कैंसर का वापस आने का खतरा हमेशा बना रहता है। जिस वजह से दिमाग में कई तरह के विचार आने लगते हैं, जो सदमे से लेकर डर तक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि, शुरूआती इलाज के बाद कैंसर को वापस लौटने (Cancer Recurrence) में हफ्तों से लेकर सालों तक का समय लग सकता है। इसके पीछे के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। जो कैंसर के तरीके पर निर्भर करते हैं।

दोबारा कैंसर होना या कैंसर रिकरेंस क्या है? (What Is Cancer Recurrence In Hindi)

जब कैंसर का इलाज होने के बाद कैंसर कोशिकाएं दोबारा पनपने लगती हैं तो डॉक्टर इसे 'कैंसर रिकरेंस' (Cancer Recurrence Meaning) के नाम से परिभाषित करते हैं। यह उसी जगह पर आ सकता है, जिस जगह पर पहले शुरू हुआ था, या फिर शरीर में कहीं भी आ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब शरीर के किसी नये अंग पर कैंसर फैलता है, तब भी उसका नाम उस जगह के नाम पर रखा जाता है, जहां से ये शुरू होता है।

कैंसर रिकरेंस के प्रकार - (Types Of Cancer Recurrence In Hindi)

कैंसर शरीर के किस अंग पर विकसित हुआ और कितनी दूरी तक फ़ैल गया है, इसके आधार पर अलग-अलग कैंसर रिकरेंस हो सकता है, जैसे:

  • पहला प्रकार वह है जब कैंसर उसी जगह (जहां पहले हुआ था) पर होता है या उसकी मूल जगह के बेहद करीब है।
  • दूसरा प्रकार है जब कैंसर रिकरेंस मूल साइट के पास लिम्फ नोड्स या ऊतकों में बढ़ने वाले ट्यूमर को बढ़ाता है।
  • इसके अलावा, जो मूल साइट से दूर अंगों या ऊतकों में फैल जाता है, वो डिस्टैंट कैंसर रिकरेंस होता है। इसे मेटास्टेटिक कैंसर भी कहते हैं। जब यह कैंसर फैलता है, तब भी इसका नाम उसी प्रकार के कैंसर के नाम पर रखा जाता है।

कैंसर रिकरेंस का कारण - (Causes Of Cancer Recurrence In Hindi)

सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि, कैंसर का इलाज और इसके वापस आने के बीच का समय जितना कम होता है, स्थिति उतनी गंभीर हो सकती है। ऐसा क्यों है, इसके पीछे तीन कारण हैं:

  • कैंसर दोबारा होने के पीछे का पहला कारण यह है कि, शुरूआती इलाज ने कैंसर की सभी कोशिकाओं को खत्म नहीं किया। इनके छूट जाने पर यह नये ट्यूमर के रूप में विकसित हो जाता है।
  • दूसरा कारण यह है कि, कैंसर की कुछ कोशिकाएं शरीर में कहीं ना कहीं फैल गयी हैं। जहां-जहां ये कोशिकाएं फैली हैं, वहां वहां ये बढ़ने लगता है और ट्यूमर बनने लगता है।
  • कैंसर दोबारा होने के पीछे तीसरा कारण यह है कि, कीमोथेरेपी या अन्य थेरेपी से अधिकतर कैंसर की कोशिकाएं तो मर जाती हैं, लेकिन उनमें से कुछ पर थेरेपी का असर नहीं होता और वो जीवित रह जाते हैं।

यह कुछ ऐसी वजहें हैं, जिनके चलते कैंसर की पुनरावृत्ति (कैंसर रिकरेंस) यानि की कैंसर के फिर से वापस लौटने की वजह बन सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source