Omicron New symptoms in hindi : ओमिक्रोन के ये 2 नए लक्षण हर तीसरे संक्रमित व्यक्ति को करते हैं परेशान, जानें कौन से लक्षण हैं ये

स्कॉटलैंड में स्टील्थ ओमिक्रोन अब तक का कोविड का सबसे प्रभावशाली कोविड वेरिएंट के रूप में सामने आया है, जिसकी घोषणा निकोला स्टर्गन ने 15 मार्च को की थी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 28, 2022 6:02 PM IST

दुनिया के कुछ देशों में अभी भी कोविड के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके पीछे कहीं न कहीं ओमिक्रोन और उसके सब वेरिएंट स्टील्थ ओमिक्रोन और डेल्टाक्रोन काफी हद तक जिम्मेदार हैं। इन वेरिएंट्स ने लोगों को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी परेशान किया है। हालांकि जब भी आपको लगता है कि आप किसी ऐसे लक्षण का शिकार हो गए हैं तो दिमाग में आता है कि जरूर ये कोई नया सब वेरिएंट हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे दो लक्षणों के बारे में जो आपको कोविड का शिकार बनाते हैं।

स्टील्थ ओमिक्रोन बना सबसे प्रभावी वेरिएंट

हाल ही में स्कॉटलैंड में स्टील्थ ओमिक्रोन अब तक का कोविड का सबसे प्रभावशाली कोविड वेरिएंट के रूप में सामने आया है, जिसकी घोषणा निकोला स्टर्गन ने 15 मार्च को की थी। इस फैसले के बाद लोग इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि ओमिक्रोन और सर्दी-जुकाम के लक्षण आपस में मिक्स तो नहीं हो रहे हैं।

आठ लक्षण, जो करते हैं परेशान

वेल्स ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, संक्रामक रोग और महामारी जर्नल यूरोसर्विलांस में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, इस वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद आप आठ लक्षणों की पहचान कर सकते हैं, जिसमें खांसी, नाक का बहना, थकान, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों के दर्द, बुखार और छींक शामिल है। इन सभी में से शुरुआती तीन सबसे ज्यादा आम है।

ये 2 लक्षण करते हैं परेशान

द इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रोन के दो शुरुआती संकेतों की पहचान इस तरीके से की जा सकती है, जो है थकान और चक्कर आना या फिर बेहोशी।

ये परेशानियां भी आपके लिए दिक्कत

खबर के मुताबिक, बहुत ज्यादा थकान होना कहीं न कहीं आपको आम तौर पर होने वाली थकान से अलग महसूस कराता है, जिसमें आपको सिरदर्द होता है, शरीर दर्द करने लगता है और आप कमजोरी महसूस करनेलगते हैं। इतना ही नहीं आपको धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगता है और भूख भी कम हो जाती है।

40 फीसदी महिलाएं इससे परेशान

वेबएमडी द्वारा 23 दिसंबर 2021 से 4 जनवरी 2022 कराए गए एक सर्वे में ये सामने आया है कि करीब 40 फीसदी महिलाएं कोविड के परिणामस्वरूप थकान जैसी समस्या से जूझ रही हैं। नहीं हर तीसरा पुरुष इस स्थिति से गुजर रहा है।

हो सकता है संबंध

ओमिक्रोन के अलावा दूसरा संभावित कारक है चक्कर आना या फिर बेहोशी। जर्मनी की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि कोविड वेरिएंट और चक्कर आने के बीच एक संभावित संबंध हो सकता है।