Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नींबू के रस की 2-3 बूंदें नाक में डालने से तुरंत खत्म हो जाता है कोरोना? जानें कितना सच्चा है साधू के वायरल वीडियो पोस्ट का दावा

Covid-19 Fake home remedies in hindi : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नींबू के रस से कोरोना को खत्म करने का दावा किया जा रहा है। जानें इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

नींबू के रस की 2-3 बूंदें नाक में डालने से तुरंत खत्म हो जाता है कोरोना? जानें कितना सच्चा है साधू के वायरल वीडियो पोस्ट का दावा
नींबू के रस की 2-3 बूंदें नाक में डालने से तुरंत खत्म हो जाता है कोरोना? जानें कितना सच्चा है साधू के वायरल वीडियो पोस्ट का दावा

Written by Jitendra Gupta |Updated : May 4, 2021 12:42 PM IST

देश में चल रही कोरोना की दूसरी लहर ने हमारे हेल्थकेयर सिस्टम के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं को हिला कर रख दिया है। रोजाना लाखों की तादात में मरीज अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर हैं और हालात इतने खराब हैं कि देश के कुछ अस्पतालों में बेड के साथ-साथ ऑक्सीजन की कमी तक हो रही है। अस्पतालों की हालत को देखते हुए लाखों लोग घर पर रहकर ही कोरोना से अपना बचाव करने में जुटे हैं। घर पर रहकर सोशल मीडिया की लगी आदत ने लोगों को कोरोना महामारी का एक डर सा पैदा कर दिया है, जिसे दूर करने के लिए लोग खुद ही तमाम तरह के नुस्खे निकालने लगे हैं, जो काफी वायरल भी हो रहे हैं। ये नुस्खे कितने कामयाब हैं इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस को तुरंत खत्म करने में मदद मिलती है। क्या वाकई में ऐसा हो सकता है? आइए जानते हैं क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई।

​वायरल पोस्ट में कोरोना को खत्म करने का दावा

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में टीका लगाए एक साधू ये दावा कर रहा है कि नाक में नींबू के रस की दो से तीन बूंदें डालने से महज 5 सेकेंड नाक, कान, गला और हृदय का संपूर्ण हिस्सा शुद्ध हो जाता है।

वीडियो में जाम नाक, गले में दर्द की शिकायत को दूर करने का दावा

इस वायरल वीडियो में साधू ये भी दावा कर रहा है कि अगर आपका गला-नाक जाम है या फिर गले में दर्द और बुखार है तो ये नुस्खा आपकी हर समस्या को दूर करेगा। साधू का दावा है कि उसने आज तक इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग करने वाले को मरते हुए नहीं देखा है। साधू के मुताबिक, यह देसी नुस्खा नाक, कान, गले और दिल के लिए एक रामबाण नुस्खा है।

Also Read

More News

क्या है इस पोस्ट की सच्चाई

देश की जानी-मानी एजेंसी पीआईबी ने इस वायरल वीडियो को फेक करार दिया है। पीआईबी के मुताबिक, वीडियो में साधू द्वारा किया गया दावा फर्जी (Fake) है। कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से कोरोना को तुरंत खत्म करने में मदद मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

​क्या ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है नींबू का रस?

पूर्व सांसद और बिजनेसमैन विजय संकेश्वर कुछ दिन पहले दावा किया था कि नींबू के रस से ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने उन लोगों से ये नुस्खा आजमाने की बात कही थी, जिनका ऑक्सीजन लेवल कम था। उन्होंने ये दावा किया था कि नींबू का रस नाक में डालने से रोगियों का ऑक्सीजन लेवल 88 से बढ़ कर 96 फीसदी हो गया था।'हालांकि इस बात का भी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, जो ऑक्सीजन लेवल सुधारने के लिए इस नुस्खे का समर्थन करता हो।

About the Author

... Read More