... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 12, 2019 9:19 PM IST
यह पहले जानवरों को ही होता है। पर जो लोग जानवरों के साथ रहते हैं, यानी पशु पालते हैं उनके भी इसकी चपेट में आने का जोखिम बढ़ जाता है। © Shutterstock.
जोधपुर के एम्स में भर्ती एक महिला व एक पुरुष की क्रीमियन-कांगो हैमोरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) नामक बुखार से मौत हो गई। इसकी जानकारी राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने गुरुवार को दी। मंत्री ने कहा कि मृतक महिला जोधपुर की थी, जबकि पुरुष जैसलमेर का था। मंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य टीम ने अब तक 136 नमूने एकत्र किए हैं और इनमें से जिन पीड़ितों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी उनमें दो की मौत हो गई है।
शर्मा ने कहा, "जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई कि यह बीमारी एक पशु से फैलने वाली है, तो हमने तुरंत एक टीम भेजी। इसके बाद एक समन्वय समिति बनाई, जो इस सारी स्थिति की निगरानी कर रही है। यह पशुपालन विभाग के साथ काम कर रही है।" उन्होंने कहा, "क्षेत्र में वायरस के फैलने की जांच करने के लिए हर जगह साइपरमेथ्रिन का छिड़काव किया जा रहा है। अगर किसी को बुखार, उल्टी, दस्त और गर्दन में दर्द के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।"
मंत्री ने कहा, "ऐसे सभी रोगियों की 14 दिनों तक निगरानी की जाएगी। यह एक फैलने वाला रोग है और इसका वायरस जानवरों से पैदा होता है। इसलिए हम विशेष सावधानी अपना रहे हैं।"
यह बुखार अभी तक अफ्रीकी और यूरोपियन देशों में ही देखा गया था। पर पिछले एक दशक से यह अन्य देशों में भी होने लगा है। असल में यह जानवरों की चमड़ी पर पाए जाने वाले एक वायरस के कारण होता है। यह पहले जानवरों को ही होता है। पर जो लोग जानवरों के साथ रहते हैं, यानी पशु पालते हैं उनके भी इसकी चपेट में आने का जोखिम बढ़ जाता है। यह इतना खतरनाक है कि इसमें कई बार मौत का आंकड़ा 80 फीसदी भी हो जाता है।
बुखार के साथ खून आना इसका एक गंभीर लक्षण है । यह शरीर के कई अंगों के एक साथ फेल हो जाने का कारण होता है। इसके अलावा शरीर में दर्द, मांसपेशियों में जकड़न, दर्द और कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, सीने में, आंखों में जलन महसूस होना इसके अन्य लक्षण हैं।
अमेरिका में एमडीएच सांभर मसाला में साल्मोनेला मिला
वेजाइनल फ्लूड प्रत्यारोपण से होगा बैक्टीरियल वेजिनोसिस का उपचार