हर साल हेपेटाइटिस B और C के 18 लाख नए केस, 2030 तक कम होंगे मामले? जानिए क्या कहता है WHO

Hepatitis B and C: WHO के अनुसार, हेपेटाइटिस के मामलों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन यह 2030 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : April 28, 2026 6:22 PM IST

Hepatitis B and C: हेपेटाइटिस लिवर में होने वाली एक गंभीर सूजन है। यह आमतौर पर वायरल संक्रमण (A, B, C, D, E) के कारण होती है। हेपेटाइटिस का समय पर इलाज बहुत जरूरी है, अन्यथा यह जानलेवा होता है। दरअसल, इस समय सभी देश साल 2030 तक हेपेटाइटिस के मामलों को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। लेकिन, क्या वाकई 2030 तक इस बीमारी से होने वाले बड़े खतरों को कम किया जा सकता है? इन पर  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए हेपेटाइटिस बी और सी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सांझा किए हैं।

मुख्य बातेंविस्तार
नए मामले हर साल लगभग 18 लाख नए मामने सामने आते हैं।
मौतसाल 2024 में लगभग 13.40 लाख लोगों की हेपेटाइटिस से जान गई हैं।
हेपेटाइटिस बीनए मामलों में 32 प्रतिशत की कमी आई है।
हेपेटाइटिस सीइस बीमारी से 12 फीसदी मौतों में कमी आई है।

हर साल इतने लोगों की होती है हेपेटाइटिस से मौत

WHO के अनुसार, हेपेटाइटिस बी और सी अभी भी दुनियाभर में एक बड़ी बीमारी बनी हुई है। इस बीमारी की वजह से हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। साल 2024 की बात करें, तो लगभग 13 लाख 40 हजार लोगों की हेपेटाइटिस से मौत हुई थी। वहीं, हर दिन हेपेटाइटिस से 4900 से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं यानी साल में करीब 18 लाख नए मामले सामने आते हैं।

hepatitis condition hepatitis condition- ai generated image

2015 के बाद हेपेटाइटिस के मामलों में कितनी गिरावट!

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, भले ही हेपेटाइटिस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन, अच्छी खबर यह है कि हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में पिछले कुछ सालों से गिरावट आई है।

  • हेपेटाइटिस बी संक्रमण के नए मामलों में 32 फीसदी गिरावट आई है।
  • वहीं, हेपेटाइटिस सी से मौतों में 12 फीसदी कमी आई है।
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चों में हेपेटाइटिस बी का असर काफी कम हुआ है।
  • 85 देशों ने 2030 के 0.1% के लक्ष्य को हासिल कर लिया है और इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

2030 तक कम होंगे केस?

भले ही हेपेटाइटिस के मामलों और मौतों के आंकड़ों में कमी आई हो, लेकिन WHO की रिपोर्ट चेतावनी देती है कि जिस हिसाब से हेपेटाइटिस के मामले सामने आ रहे हैं, उस प्रगति से 2030 तक दुनिया के लिए लक्ष्यों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। दुनियाभर के देशों को रोकथाम, टेस्टिंग और इलाज के प्रयासों में तेजी लाने की तत्काल जरूरत है।

WHO के HIV, TB, Hepatitis विभाग की निदेशक डॉ. टेरेजा कासाएवा कहते हैं कि देशों को तेजी से कदम उठाने की जरूरत है, ताकि हेपेटाइटिस B और C के मामलों को कम करने में मदद मिल सके। स्क्रीनिंग, वैक्सीनेशन और समय पर इलाज, इन चीजों पर तेजी से काम करने की बहुत जरूरत है।

क्या कहते हैं साल 2024 के आंकड़े

  • WHO के अनुसार साल 2024 में 28.7 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी से संक्रमित थे।
  • इसी साल, हेपेटाइटिस बी के लगभग 9 लाख नए मामले सामने आए। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके 68 फीसदी मामले सिर्फ अफ्रीकी क्षेत्र से दर्ज किए गए थे।
  • इसी साल हेपेटाइटिस सी के भी 9 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 44 फीसदी मामले ऐसे थे, जो इंजेक्शन के जरिए नशा करते थे।
  • सबसे बड़ी चिंता यह है कि साल 2024 में क्रोनिक हेपेटाइटिस बी से पीड़ित 24 करोड़ लोगों में से सिर्फ 5 फीसदी लोग ही इलाज प्राप्त कर रहे थे।

भारत के लिए भी चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन देशों में शामिल हैं जहां हेपेटाइटिस बी और सी से मौतों का बोझ सबसे ज्यादा है। साल 2024 में दुनियाभर में हेपेटाइटिस बी से लाखों लोग की जान गई थी। इनमें 69 फीसदी मौतों के लिए सिर्फ 10 देश जिम्मेदार हैं। जहां, हेपेटाइटिस बी के सबसे ज्यादा मामले आते हैं और मौत होती हैं। इनमें भारत 5वें नंबर पर है। बांग्लादेश और चीन में हेपेटाइटिस बी से लोगों की सबसे ज्यादा मौत होती है। इससे साफ है कि स्क्रीनिंग, वैक्सीनेशन और समय पर इलाज, इन चीजों पर तेजी से काम करने की बहुत जरूरत है।

हेपेटाइटिस एक जानलेवा बीमारी है, इस बीमारी का समय पर इलाज बहुत जरूरी है। अगर आपको हेपेटाइटिस का कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो इस संकेत की अनदेखी बिल्कुल न करें। खासकर, अगर आपके परिवार में किसी को हेपेटाइटिस रोग है तो जांच करवाना भी बहुत जरूरी है। इससे समय पर निदान और इलाज में मदद मिल सकती है।

FAQs

हेपेटाइटिस के कितने स्टेज होते हैं ?

लिवर से जुड़े हेपेटाइटिस इंफेक्शन के 2 स्टेज होते हैं, पहला स्टेज या शुरूआती स्टेज अक्यूट हेपेटाइटिस कहा जाता है।  

क्या हेपेटाइटिस सी खतरनाक है?

हां, हेपेटाइटिस सी खतरनाक हो सकता है, लेकिन इसका इलाज संभव है।

सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस का प्रकार कौन सा है?

हेपेटाइटिस डी को सह-संक्रमण होने पर हेपेटाइटिस बी की तुलना में अधिक खतरनाक माना जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.