Advertisement

क्रिएटिनिन बढ़ने से डैमेज हो सकती है किडनी, जानिए बिना दवा के क्रिएटिनिन लेवल कम करने के उपाय

Creatinine Reducing Tips: शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर किडनी के स्वास्थ्य के बारे में बताता है, जो कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। अपने आहार और जीवनशैली में बदलाव से भी इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

Written By Atul Modi
Published : August 5, 2024 7:55 PM IST

Creatinine Reducing Tips: क्रिएटिनिन एक प्राकृतिक अपशिष्ट है, जो मांसपेशियों के टूटने और भोजन में प्रोटीन के पाचन से बनता है। यह अधिक प्रोटीन के सेवन से भी हो सकता है। किडनी द्वारा खून में से क्रिएटिनिन को छान कर पेशाब द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है। हालांकि जब किडनी ठीक से काम नहीं करते हैं, तो शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने लगता है। जरूर से ज्यादा व्यायाम, कुछ दवाओं और सप्लीमेंट के उपयोग से भी क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ सकता है।

क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए 12 उपाय

क्रिएटिन युक्त सप्लीमेंट से बचें

क्रिएटिनिन शरीर में स्वाभाविक रूप से बनता है। क्रिएटिन सप्लीमेंट का उपयोग अधिक ऊर्जा के लिए किया जा सकता है। कभी कभी खिलाड़ी खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इसे लेते हैं। लेकिन ऐसे सप्लीमेंट शरीर में क्रिएटिनिन के स्तर को भी बढ़ा सकते हैं। शरीर में क्रिएटिनिन को कम करने के लिए क्रिएटिन सप्लीमेंट लेना बंद करना होगा।

Advertisement

प्रोटीन का सेवन कम करें

प्रोटीन के अधिक सेवन से शरीर में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ सकती है। लाल मांस के सेवन से शरीर में क्रिएटिनिन के स्तर तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा अंडे, चिकन और डेयरी क्रिएटिनिन स्तर को बढ़ा सकते हैं।

फाइबर युक्त आहार

अधिक फाइबर युक्त आहार लेने से उच्च क्रिएटिनिन स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। यह क्रोनिक किडनी रोग वाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। फाइबर युक्त आहार में साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां, फलियां आदि को शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

हाइड्रेटेड रहे

निर्जलीकरण शरीर में उच्च क्रिएटिनिन स्तर में योगदान दे सकता है। इसके साथ ही सूखा गला, थकान और चक्कर आना जैसे लक्षणों को बढ़ा सकता है। निर्जलीकरण को रोकने के साथ-साथ क्रिएटिनिन के स्तर को सामान्य रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना आवश्यक है।

नमक का सेवन कम करें

अत्यधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जो किडनी के लिए घातक हो सकता है। जब किडनी खून को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है तो क्रिएटिनिन पेशाब के माध्यम से बाहर नहीं निकल पाता है।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर अपने रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर शरीर में क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने और इसे बढ़ने से रोकने में भी मदद कर सकता है, साथ ही गुर्दे की पथरी को भी दूर रखता है।

करेला खाएं

करेला पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जिसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। करेला एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में भी काम कर सकता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और खून में क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने में मदद करता है।

धूम्रपान से बचें

तंबाकू का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने और किडनी की समस्या होने के अलावा शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकता है। किडनी की समस्याओं से बचने और क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए धूम्रपान से बचना चाहिए।

शराब का सेवन सीमित करें

अत्यधिक शराब का सेवन संभावित रूप से किडनी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अंगों में समस्या हो सकती है। क्रिएटिनिन के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए शराब का सेवन सीमित करना होगा।

तनाव पैदा करने वाले व्यायाम से बचें

तनाव से शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है। इसके साथ ही अत्यधिक व्यायाम से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे खून में क्रिएटिनिन के स्तर में वृद्धि हो सकती है।

कैमोमाइल चाय पिएं

कैमोमाइल चाय अपने कई लाभों के लिए जानी जाती है, जिसमें उच्च क्रिएटिनिन स्तर को कम करना भी शामिल है। नियमित रूप से कैमोमाइल चाय पीने से शरीर में क्रिएटिनिन की मात्रा कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

NSAIDs के अधिक उपयोग से बचें

OTC दवाओं और non-steroidal anti-inflammatory drugs (NSAIDs) का उपयोग अधिक नहीं करना चाहिए, खासकर जब किसी व्यक्ति को किडनी की बीमारी हो।

About the Author

  • twitter

... Read More