
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पोल्ट्री फार्म में 100 पक्षियों की अचानक मौत से बर्ड फ्लू की बात सामने आई है। सभी पक्षियों के सैंपल पुणे लैब भेजे जा चुके हैं। बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा पक्षियों को होने वाला एक विशेष वायरल इन्फेक्शन है, जो पक्षियों से इंसानों व अन्य जानवरों में भी फैल सकता है। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर (coronavirus third wave in india) का खतरा अभी तक पूरी तरह से टला ही नहीं है, कि बर्ड फ्लू (Bird flu) फैलने की आशंका बढ़ गई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 पक्षियों की अचानक मौत से डीएम राजेश जे. ने बताया कि मृतक मुर्गियों का सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए पुणे लैब में भेज दिया गया है। साथ ही राजेश जे. ने यह भी बताया कि बर्ड फ्लू को अन्य पक्षियों में फैलने और इंसानों तक पहुंचने से बचाने के लिए लगभग 25 हजार पक्षियों को मारा जाएगा।
Maharashtra | Around 100 chickens suddenly died at a poultry farm in Vehloli village of Shahapur tehsil in Thane district, in view of a bird flu threat; their samples have been sent to a lab in Pune: Thane DM & Collector Rajesh J. Narvekar
— ANI (@ANI) February 18, 2022
इस पर डॉक्टरों का कहना है कि बर्ड फ्लू एक पक्षी से इंसानों में इतनी आसानी से तो नहीं फैलता लेकिन लंबे समय तक पक्षियों के संपर्क में रहने से व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है। उदाहरण के लिए यदि संक्रमित पक्षी का मल या उनकी नाक से निकलने वाला द्रव गलती से किसी व्यक्ति की आंख या मुंह में चला जाए तो वह बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गियों से प्राप्त अंडे व मीट को अच्छे से साफ करके व पूरी तरह से पका कर खाने से बर्ड फ्लू फैलता है। साथ ही WHO ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अंडों व मीट आदि को धोकर व पूरी तरह से पका कर सुरक्षित है।
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian influenza in hindi) भी कहा जाता है, जो पक्षियों और इंसानों के साथ-साथ अन्य जानवरों को भी प्रभावित कर सकता है। बर्ड फ्लू के कई अलग-अलग प्रकार होते हैं और इनमें एच5एन1 (H5N1) इसका सबसे आम प्रकार है। सीडीसी (CDC) द्वारा बर्ड फ्लू से बचने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
हालांकि, यदि आपको लगता है कि आप हाल ही में किसी ऐसे पक्षी या जानवर के संपर्क में आए हैं या फिर आपको सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, बुखार या सिरदर्द जैसे लक्षण (symptoms of bird flu in hindi) हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।