Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जो लोग ये सोचते हैं कि उनकी इम्यूनिटी बहुत दुरुस्त हैं तो बता दें कि कोरोनावायारस इतना घातक संक्रमण है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति फिर चाहे वो हेल्दी हो या अनहेल्दी सभी को अपना शिकार बना सकता है। कोरोना होने पर दिखाई देने वाले लक्षण यूं तो बहुत आम है लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं, जो सिर्फ मुंह पर ही दिखाई देते हैं। इस लेख में हम आपको एक कोविड रोगी के मुंह से निकली बातों को बता रहे हैं कि किस प्रकार के लक्षण सिर्फ मुंह पर दिखाई देते हैं। कमल सेठी की Quora वॉल के मतुबाकि, वो हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं और उसके बाद उनका ये कहना है कि सबसे पहले उनका घमंड टूटा। उन्हें लगता था कि उनकी immunity इतनी मजबूत है कि कोरोना मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लेकिन जब उन्हें कोरोना हुआ तो उन्हें सबसे पहले ये लक्षण दिखाई दिए, जिनके बारे में वह खुद बता रहे हैंः
सबसे पहले पूरे शरीर में जबरदस्त कमजोरी। लगता था पैरों में जान ही नही हैं।
कमल का कहना है कि थोड़ा सा चलने पर उनकी सांस फूलने लगने लगती थी।
गले में सूखा सूखा महसूस होना। मुंह भी बार बार सूखता रहता है।
एक आध दिन के बाद बुखार आ जाता है। यहीं सबसे विकट समय है। मैं लगातार दो रात नहीं सो सका। रात को एकाद दफा सांस लेने में तकलीफ हुई।
102 डिग्री बुखार रहा। दो दिन में सारा घमंड निकल गया। फिर धीरे धीरे आराम आने लगा।
3 दिन तक बुखार चला जाएगा। थोड़ी खाँसी रह जायेगी।
दवाइयां लेते रहिये। सबसे बढ़कर तन और मन को ज्यादा कष्ट न दें।
मुझे आज 10 दिन हो गए हैं और मैं लगभग 95% तक ठीक हो गया हूं।
सबसे ज्यादा फायदा यह रहा कि शुरू के 3 दिन भयंकर कोरोना रूप झेलकर , उसके पश्चात तन और मन को कुछ दिन आराम मिला। पिछले एक साल से ऑफिस के काम के चक्कर में बिना छुट्टी लिए 12 घन्टे काम कर रहा था।
कोरोना से एक सीख मिलती है अपने तन और मन को आराम दीजिए और भागदौड़ से थोड़ी फुर्सत पाइये।
ज्यादा से ज्यादा बच कर रहें इस बीमारी से लेकिन अगर दुर्भाग्यवश हो भी जाये तो घबराए नहीं। धैर्य से काम लें आप ठीक हो जायेंगे।