दिवाली 2018: दिवाली पर सेफ्टी की 10 जरूरी बातें

दिवाली के दौरान पटाखों से निकलने वाले धुएं और तेज आवाज से त्वचा, आंख, कान, हार्ट डिजीज, क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस और अस्थमा से पीड़ित लोगों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 7, 2018 9:53 AM IST

आज आप सभी दीपावली में ढेर सारी मस्ती करेंगे। पटाखे फोड़ेंगे। खूब मिठाइयां खाएंगे, लेकिन खुशियों के इस त्योहार में छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर सेहत का ख्याल किस तरह से रखा जाए, बता रहे हैं फिजिशियन डॉ. जुगल किशोर...

- दिवाली के दौरान पटाखों से निकलने वाले धुएं और तेज आवाज से त्वचा, आंख, कान, हार्ट डिजीज, क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस और अस्थमा से पीड़ित लोगों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इन्हें पटाखों से दूर ही रहना चाहिए।

दिवाली की मस्ती में मिठाइयां जरा संभलकर ही खाएं वरना बिगड़ सकती है सेहत

- पटाखों से जलने पर तुरंत ही पानी डालना चाहिए। फफोलों को फोड़ें नहीं। कोई दवा, क्रीम, तेल और ऑइनटमेंट खुद से न लगाएं। संवेदनशील जगहों पर जला हो, तो डॉक्टर्स से तुरंत संपर्क करें।

- पटाखे से निकलने वाले धुएं से कई तरह के केमिकल्स हवा में घुल जाते हैं, जो सांस से शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं। अस्थमा के मरीज चाहें तो मेडिकल स्टोर से मास्क खरीद सकते हैं।

- घर की साफ-सफाई के दौरान अस्थमा से पीड़ित लोगों को दूर रहना चाहिए। धूल-कणों के संपर्क में आना त्योहारों का मजा किरकिरा कर सकता है। हमेशा अपने इन्हेलर और जरूरी दवाइयों को साथ रखें।

- डाइबिटीज से पीड़ित लोग खोए और मावे की मिठाइयों की बजाय गाजर, लौकी आदि से बनी मिठाइयों का सेवन करें। इनमें गुलाब जामुन, खोए व मावे की मिठाइयों की तुलना में कैलोरी कम और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं।

दिवाली 2018 : इन शारीरिक समस्याओं के दौरान बरतें खास सावधानी, नहीं तो बढ़ सकती है मुसीबत

- अधिक मिठाई खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। मिलावटी मिठाइयों के सेवन से पेट खराब, उल्टी, दस्त, सिरदर्द, बेचैनी, कमजोरी भी आ सकती है, जिससे किडनी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

- रिश्तेदारों के घर जाने से पहले कुछ हेल्दी स्नैक खाकर जाएं, ताकि पेट भरा रहे और आप हेवी, कैलोरीयुक्त और रिच खाना खाने से बचे रहें।

- पटाखों में मौजूद रसायन से निकलने वाला धुआं त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। त्वचा रूखी होती है। खुद को हाइड्रेट रखें। 10 से 12 गिलास पानी पिएं। अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। त्वचा को अच्छे रसायन मुक्त क्लिंजर से साफ करें।

- आंखों में चिंगारी या बारूद जाने पर आंखों को मलें नहीं, बल्कि तुरंत ही आंखों को पानी से धो लें। कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। पटाखे छूने के बाद आंखें न छुएं।

- हार्ट के मरीजों को तेज आवाज वाले पटाखे नुकसान पहुंचा सकते हैं। तेज आवाज से हार्ट बीट तेज होती है, जिससे उन्हें हार्ट अटैक भी आ सकता है। बेहतर होगा कि आप दूर से ही दिवाली का लुत्फ उठाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source