Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बीमार दिल को हेल्दी बनाने का काम करेंगी आपकी ये 10 आदतें! जानें दिल को हेल्दी रखने वाले एक्सपर्ट टिप्स

Heart Health : जीवनशैली में साधारण से बदलाव लाकर आप दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं और दिल की बीमारियों की संभावना को कम कर सकते हैं।

बीमार दिल को हेल्दी बनाने का काम करेंगी आपकी ये 10 आदतें! जानें दिल को हेल्दी रखने वाले एक्सपर्ट टिप्स
बीमार दिल को हेल्दी बनाने का काम करेंगी आपकी ये 10 आदतें! जानें दिल को हेल्दी रखने वाले एक्सपर्ट टिप्स

Written by Jitendra Gupta |Updated : May 8, 2023 5:11 PM IST

Heart Health : दिल की बीमारियों एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, दुनिया भर में लाखों लोग इन बीमारियों से पीड़ित हैं। हालांकि दिल की बीमारियां बहुत कुछ आनुवंशिकी पर निर्भर करती हैं, लेकिन जीवनशैली का भी इन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल के डिपार्टमेन्ट ऑफ कार्डियक सर्जरी, सीनियर कन्सलटेन्ट, डॉ कृष्णानु दत्ता चौधरी का कहना है कि जीवनशैली में साधारण से बदलाव लाकर आप दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं और दिल की बीमारियों की संभावना को कम कर सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे सुझाव लेकर आए हैं जो आपके दिल की सेहत में सुधार लाने में कारगर होंगे।

1-नियमित रूप से व्यायाम करें

शारीरिक व्यायाम दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। नियमित व्यायाम से ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, वज़न नियन्त्रित रहते हैं, साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना भी कम होती है। सप्ताह के ज़्यादातर दिनों में कम से कम 30 मिनट के लिए मध्यम व्यायाम ज़रूर करें। आप सैर, साइक्लिंग, तैराकी, नृत्य आदि कर सकते हैं।

2-धूम्रपान न करें

धूम्रपान दिल की सेहत के लिए खतरनाक है। इससे धमनियों के भीतरी अस्तर को नुकसान पहुंचता है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है और ब्लड क्लॉट्स की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो तुरंत छोड़ दें। इसके लिए डॉक्टर की मदद ले सकते हैं।

Also Read

More News

3-तनाव का प्रबन्धन करें

पुराना तनाव दिल की बीमारियों की संभावना को बढ़ाता है। इसलिए तनाव प्रबन्धन के उपाय अपनाएं। इसके लिए योग, मनन, सांस के व्यायाम करें। नियमित व्यायाम से तनाव कम होता है।

4-सेहतमंद आहार लें

सैचुरेटेड और ट्रांस फैट से युक्त आहार, चीनी, नमक के ज़्यादा सेवन से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। वहीं दूसरी ओर फलों, सब्ज़ियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और सेहतमंद फैट के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। पोषण से आहार लें और प्रोसेस्ड एवं फास्ट फूड का सेवन सीमित कर दें।

5-एल्कॉहल का सेवन सीमित कर दें

एल्कॉहल के सेवन से ब्लड प्रेशर, ट्राईग्लीसराईड बढ़ते हैं, लिवर को नुकसान पहुंचता है। अगर आप एल्कॉहल का सेवन करते हैं तो सीमित मात्रा में करें। पुरूषों को एक दिन में दो ड्रिंक और महिलाओं को एक ड्रिंक से अधिक नहीं लेनी चाहिए। अच्छा होगा कि एल्कॉहल का सेवन छोड़ दें।

6-वजन पर नियन्त्रण बनाए रखें

मोटापे की वजह से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती है। सेहतमंद आहार और नियमित व्यायाम से वज़न पर नियन्त्रण रखें। अपनी उम्र, उंचाई और शरीर के प्रकार के अनुसार आपका वज़न क्या होना चाहिए, इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

7-अच्छी नींद लें

नींद सेहत के लिए और दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। रोज़ाना 7-8 घण्टे की नींद लें। अगर आपको नींद में परेशानी होती है, तो डॉक्टर से बात करें।

8-क्रोनिक बीमारियों का प्रबन्धन करें

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और ज़्यादा कॉलेस्ट्रॉल से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती है। इसलिए अपने डॉक्टर की मदद से इन सभी चीज़ों को नियन्त्रण में रखें। जीवनशैली में बदलाव लाकर भी इन पर नियन्त्रण किया जा सकता है। डॉक्टर से नियमित रूप से सलाह लेते रहें।

9-खूब पानी पिएं

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक से होता है औेर दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। इसलिए रोज़ाना कम से कम आठ गिलास पानी ज़रूर पीएं।

10-नियमित रूप से अपनी जांच कराएं

नियमित जांच के द्वारा दिल की बीमारियों का जल्दी निदान हो जाता है। इस तरह इसे समय पर नियन्त्रित कर क्रोनिक होने से बचाया जा सकता है। इसलिए अपने ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रॉल एवं अन्य जांचें नियमित रूप से कराते रहें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉ कृष्णानु दत्ता चौधरी कहते हैं कि कुल मिलाकार जीवनशैली में सरल से बदलाव लाकर आप दिल को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। नियमित व्यायाम, धूम्रपान छोड़ने, तनाव का प्रबन्धन करने, सेहतमंद आहार के सेवन, एल्कॉहल का सेवन सीमित मात्रा में करने, पर्याप्त नींद, क्रोनिक बीमारियों के प्रबन्धन, सही मात्रा में पानी पीने, नियमित जांच कराने से आप अपने दिल को बीमारियों से बचा सकते हैं।

About the Author

... Read More