... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Kidney Health: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करने, शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने, ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने का काम करती है। जब किडनी खराब हो जाती है तो यह अपने कार्यों को सही ढंग से नहीं कर पाती है। जिससे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किडनी की बीमारी के इलाज में खानपान का बहुत महत्व होता है। किडनी के मरीजों को खासतौर पर कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। जो किडनी के लिए हानिकारक होते हैं।
विटामिन-सी की अच्छी मात्रा के साथ ही संतरे में पोटेशियम की मात्रा भी भरपूर होती है, जो किडनी रोगियों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यही वजह है कि किडनी रोगियों (Kidney patients) को संतरा न खाने की सलाह दी जाती है।
चटखारेदार आचार और चटपटी चटनी आपकी किडनी की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में नमक का प्रयोग किया जाता है जो सोडियम का मुख्य स्त्रोत है, ज्यादा मात्रा में सोडियम का इस्तेमाल आपकी किडनी की सेहत बिगाड़ सकता है।
एक मीडियम साइज पके हुए आलू में लगभग 600 मिली. ग्राम पोटेशियम होता है जो हमारी किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। किडनी के रोगी (Kidney patients) को आलू पकाने से पहले कम से कम 4 घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ देना चाहिए।
काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भले कितने भी हेल्दी फूड्स हों, लेकिन किडनी संबंधी रोगों के लिए ये एक जहर का काम करते हैं। पोटेशियम और प्रोटीन की अधिक मात्रा उन्हें किडनी रोगियों के लिए हानिकारक बना देती है।
कीवी फल के अनेक फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा लेकिन किडनी पेशेंट्स (Kidney patients) के लिए कीवी काफी हानिकारक साबित होता है।
सेहत बनाने के लिए मुख्य तौर पर खाया जाने वाला फल केला किडनी की हेल्थ के लिए उतना ही खतरनाक साबित होता है। जिसका मुख्य कारण केला में पाया जाने वाला पोटेशियम है।
कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के कारण किडनी रोगियों को बैंगन न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कैल्शियम किडनी स्टोन का प्रमुख कारण बनता है।
विटामिन-बी9, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा चुकंदर में होती है, जो आपकी किडनी की समस्या (Kidney Health) को और गंभीर बना सकते हैं।
ठंडे पेय या सॉफ्ट ड्रिंक्स में फास्फोरस की उच्च मात्रा पाई जाती है जो हमारी किडनी के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। किडनी पेशेंट को सॉफ्टड्रिंक्स पीना अवॉइड करना चाहिए।
आलू की ही तरह शकरकंद भी एक पोटेशियम रिच पदार्थ है, इसलिए किडनी रोगियों को शकरकंद ना खाने की सलाह दी जाती है।
किडनी की परेशानी से जूझ रहे रोगी इन आहार को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आहार किसी भी समस्या का इलाज नहीं हो सकता है। इसलिए किडनी की परेशानी में अपना उचित इलाज कराएं और अगर आप अपने आहार में किसी तरह का बदलाव कर रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।