Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को क्यों करानी चाहिए ये जांच

पुरुषों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए 30 साल के बाद कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर कराना चाहिए. कैंसर, डायबिटीज और हृदय रोग से बचने के लिए 10 टेस्ट तो बहुत जरूरी होते हैं. डायबिटीज, ब्लड शुगर, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, बीएमआई जैसे जरूरी टेस्ट करना चाहिए.

30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को क्यों करानी चाहिए ये जांच
30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को क्यों करानी चाहिए ये जांच.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 28, 2019 4:20 PM IST

एक उम्र के बाद बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. पुरुषों के लिए यह उम्र 30 साल के बाद शुरु होती है. पुरुषों का शरीर 30 साल तक ग्रोथ मोड में रहता है. लेकिन 30 साल के बाद पुरुषों के स्वास्थ्य में गिरावट होने लगती है. अगर इस समय पर विशेष ध्यान दिया जाए, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है. इसके अलावा इस उम्र के बाद पुरुषों को कुछ मेडिकल टेस्ट कराने शुरु कर देना चाहिए. इससे खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है. हम यहां पर 10 ऐसे ही मेडिकल टेस्ट के बारे में बता रहे हैं, जो बीमारियों के संकेत और शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को बताते हैं. इन टेस्ट के माध्यम से आप जानकारी तो पाते ही हैं, साथ में डाइट और जरूरी मेडिकल उपचार करा लेते हैं. तो आइए जानते हैं पुरुषों के लिए 10 जरूरी टेस्ट जो 30 साल की उम्र के बाद जरूर कराना चाहिए.

कम्पलीट ब्लड काउंट Complete Blood Count

शरीर में कई तरह की बीमारियों की जानकारी कम्पलीट ब्लड काउंट से हो जाती है. 30 की उम्र के बाद पुरुषों को कम्पलीट ब्लड काउंट टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इस टेस्ट के कराने से एनीमिया, संक्रमण और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा पहले से ही पता चल जाता है. हेल्थ केयर के लिए Complete blood count टेस्ट साल में एक बार जरूर कराना चाहिए.

ब्लड शुगर Blood Sugar

किसी भी पुरुष के लिए ब्लड शुगर की जांच सबसे ज्यादा जरूरी होती है. 30 साल के बाद पुरुषों में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. हर पुरुष को साल में एक बार ब्लड शुगर का टेस्ट जरूर कराना चाहिए. अगर ब्लड शुगर में परिवर्तन दिख रहा है तो डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. डायबिटीज से बचने के लिए ब्लड शुगर टेस्ट सबसे बड़ा हेल्थ टिप्स होता है.

Also Read

More News

ब्लड प्रेशर Blood Pressure

पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए 30 साल की उम्र एक पड़ाव की तरह होती है. इस उम्र के बाद पुरुषों को ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए. इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कार्डियो की बीमारी से बचा जा सकता है.

टेस्टिकुलर कैंसर Testicular Cancer

कैंसर के तमाम प्रकार होने के बावजूद परुषों में सबसे ज्यादा टेस्टिकुलर कैंसर का खतरा रहता है. हर पुरुष को 30 साल के बाद टेस्टिकुलर कैंसर की जांच जरूर करनी चाहिए. टेस्टिकुलर कैंसर के शिकार पुरुषों को इस बात की जानकारी तब लगती है जब कैंसर फैल चुकार होता है. ऐसे में सावधानी के लिए 30 साल के बाद हर साल टेस्टिकुलर कैंसर की जांच करानी चाहिए.

कोलेस्ट्राल लेवल Cholesterol Level

तमाम आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों को ज्यादातर हार्ट अटैक कोलेस्ट्राल लेवल अधिक होने की वजह से आता है. कोलेस्ट्राल की एलडीएल कैटगरी अधिक होने की वजह से हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है. अगर आपका बैड कोलेस्ट्राल अर्थात एलडीएल सामान्य रहता है तो हर साल एक बार जांच कराएं. अगर सामान्य नहीं रहता है, तो डॉक्टर से परामर्श लें.

लिवर फंक्शन टेस्ट Liver Function Test

पुरुषों के लिए लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) 30 की उम्र के बाद जरूरी होता है. इससे लिवर फंक्शन के बारे में पता चलता है. हाल के वर्षों में लिवर की बीमारियां बहुत तेजी से बड़ी हैं. फैटी लिवर से लेकर लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ रहा है.

विटामिन डी की कमी Vitamin D Deficiency

शरीर में विटामिन डी की कमी अक्सर 30 साल की उम्र के बाद देखी जाती है. परुषों में यह समस्या बहुत आम है. शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. लगातार विटामिन डी की कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है.

बीएमआई टेस्ट BMI Test 

डायबिटीज के बाद सबसे ज्यादा लोग जिस परेशानी के शिकार हैं वह है मोटापा. मोटापा और उसकी वजह से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए 30 साल की उम्र के बाद बीएमआई टेस्ट जरूर कराना चाहिए. बीएमआई से शरीर के अनुपात में वजन की गणना होती है. 30 से बाद हर साल बीएमआई टेस्ट कराकर मोटापा, डायबिटीज और कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है.

दांतों की सही जांच Teeth Test 

वैसे तो कुछ लोग इसे सही नहीं मानते हैं लेकिन हाल के वर्षों में दांतों को लेकर की गयी रिसर्च में पाया गया है, कि दांतों का स्वास्थ्य अगर ठीक नहीं रहता है तो इंसान हार्ट रोग का शिकार हो सकता है. जो लोग ओरल हेल्थ का ख्याल नहीं रखते हैं उनमें हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में पुरुषों को अपने दांतों की जांच 30 साल की उम्र के बाद जरूर करानी चाहिए.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी फंक्शन टेस्ट Kidney Function Test

30 साल की उम्र के बाद हर पुरुष को किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर करना चाहिए. क्योंकि 30 के बाद किडनी फंक्शन में कमी का खतरा बढ़ जाता है. जो लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं उनके लिए यह टेस्ट जरूरी हो जाता है.

About the Author

... Read More