Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
What happens when you quit smoking for 10 days in hindi: सिगरेट पीना सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है। इसमें मौजूद निकोटिन, टार और अन्य हानिकारक रसायन रक्त प्रवाह, हृदय, मस्तिष्क, त्वचा और पाचन तंत्र पर बुरा असर डालते हैं। लगातार धूम्रपान से व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, दिल की बीमारियां, स्ट्रोक, कैंसर और इम्यून सिस्टम की कमजोरी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह आदत शरीर की प्राकृतिक क्षमता को नुकसान पहुंचाती है और उम्र से पहले बुढ़ापा ला सकती है। आप भी जानते होंगे कि सिगरेट पीने की यह आदत लाखों लोगों की जान ले चुकी है और आज भी कई लोग इसके चंगुल में फंसे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सिर्फ 10 दिन तक भी सिगरेट से दूरी बना लें, तो आपके शरीर में कुछ चौंकाने वाले सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं? आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बड़े बदलाव, जो सिर्फ 10 दिनों में आपके शरीर को बेहतर बनाना शुरू कर देते हैं।
सिररेट पीने से सबसे ज्यादा आपके फेंफड़े प्रभावित होते हैं। सिगरेट में मौजूद टार और अन्य रसायन फेफड़ों में जम जाते हैं, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। लेकिन सिगरेट छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद आपकी फेफड़ों की सफाई शुरू हो जाती है। दसवें दिन तक आपको सांस लेने में आसानी महसूस होने लगती है और सीने का भारीपन कम हो जाता है।
निकोटिन आपकी स्वाद और गंध की क्षमता को कुंद कर देता है। सिगरेट छोड़ने के कुछ ही दिनों में जीभ और नाक की संवेदनशीलता लौटने लगती है। दस दिन के भीतर आप खाने का स्वाद और फूलों की खुशबू बेहतर महसूस कर सकते हैं।
निकोटिन शरीर की ऊर्जा को चुरा लेता है। जब आप सिगरेट छोड़ते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बेहतर होती है। दस दिनों में ही आप खुद को ज्यादा एक्टिव और ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं। चलने, दौड़ने और सीढ़ियां चढ़ने में कम थकान होती है।
सिगरेट पीने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर असंतुलित रहने लगता है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है। लेकिन सिगरेट छोड़ने के कुछ घंटों के भीतर ही ये प्रभाव कम होने लगते हैं और दस दिनों में दिल की कार्यप्रणाली सामान्य होने लगती है।
धूम्रपान त्वचा को बेजान और जल्दी बूढ़ा बनाता है। सिगरेट छोड़ने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और त्वचा को पोषण मिलने लगता है। दस दिनों में ही त्वचा में हल्का निखार और ताजगी दिखने लगती है। तो अगर आप सिगरेट छोड़ने की सोच रहे हैं, तो बस 10 दिन की हिम्मत जुटाइए, बदलाव खुद दिखने लगेंगे।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।