
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : July 22, 2022 3:27 PM IST
मुंहासे सबसे आम त्वचा समस्याओं में से एक है जिसका ज्यादातर लोग सामना करते हैं। यह तब होता है जब बालों के रोम, तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं से भर जाते हैं। लेकिन शरीर पर मुंहासों क्यों होते हैं, कभी आपने सोचा है? दरअसल, इसी बारे में जानने के लिए हमने Dr. Nivedita Dadu, Renowned Dermatologist, Founder & Chairman of Dr. Nivedita Dadu's Dermatology Clinic से बात की। डॉ. दादू बताती हैं कि शरीर के अंगों पर मुंहासे, शरीर की गर्मी के कारण हो सकता है। दरअसल, गर्मी और पसीना पूरे शरीर के रोमछिद्रों को बंद कर देता है, जिससे एक्ने होने लगती है। इसके कारण हम छाती, पीठ, कंधों और जहां त्वचा वसामय और पसीने की ग्रंथियों से भरपूर होती है, वहां एक्ने देखते हैं। इसके अलावा भी शरीर पर एक्ने निकलने के कई कारण हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
जब तेल और मृत त्वचा कोशिकाएं कूप या छिद्रों में फंस जाती हैं तो, यह एक रुकावट पैदा कर सकता है। यह रुकावट ब्लैकहैड बन जाती है और अगर इनमें बैक्टीरिया होता है तो ये एक्ने का भी कारण बनते हैं। इसके अलावा ये सूजन वाले दानों का कारण भी बनते हैं, जिसके दाग शरीर पर लंबे समय के लिए रह सकते हैं।
जब आप गंदगी से रहते हैं और शरीर की सफाई नहीं करते हैं तो यहां गंदगी के साथ डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं। इसके अलावा अगर जब आप आप हर थोड़े दिन पर बॉडी स्क्रब नहीं करते हैं तो ये डेड स्किन सेल्स का कारण बनते हैं। इससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और फिर ये दाने के रूप में बाहर आते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप समय-समय पर अपनी स्किन की सफाई करते रहे हैं। साथ ही हफ्ते में कम से कम 2 या 3 बारी बॉडी स्क्रब जरूर करें।
Propionibacterium acnes आम त्वचा रोग और मुंहासों का कारण हैं। ये हमारी त्वचा में आसानी से पनपने लगते हैं और गंदगी और तेल के माध्यम से फैलने लगते हैं। यही बैक्टीरिया जब तेल और गंदगी के जरिए शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल जाते हैं तो एक्ने का कारण बनते हैं। ऐसे में आप पीठ पर, कंधों में और हाथों पर एक्ने देख सकते हैं। कई बार ये दाने दर्द भी देते हैं और इनमें खुजली भी होती है। ऐसे में आपको एंटीबैक्टीरियल क्रीम की जरुरत हो सकती है।
हमारे शरीर पर जगह-जगह बाल होते हैं और जब बालों की रोम ब्लॉक हो जाती है तो ये एक्ने का कारण बनती है। ये अक्सर गंदगी, नमी और पसीने के कारण होती है। इसके अलावा ब्लॉक्ड फॉलिकल्स में लगातार ब्लड सर्कुलेशन भी सही नहीं रहता जिसकी वजह से यहां कि स्किन अपने आप डिटॉक्स नहीं हो पाती है और ये एक्ने की समस्या बढ़ने लगती है।
शरीर के मुंहासे विशेष रूप से फंसे हुए पसीने या तेल से उत्पन्न होते हैं, इसलिए यह है अधिकतर गर्म मौसम में होते हैं। यह उन लोगों में सबसे आम है जिन्हें लगातार पसीना होता है। दरअसल, जब पसीना शरीर में अटक जाता है और पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं जिससे शरीर पर एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी ये है कि एक्सरसाइज के बाद या जिम से आने के बाद तुरंत कपड़े निकाल दें और थोड़ी देर बाद नहा लें। इससे एक्ने की समस्या नहीं होगी।
हमें कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा हम सूती कपड़े पहने। या फिर ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जिससे लगातार पसीना बाहर निकला रहे और त्वचा में ना फंसे। लेकिन कुछ कपड़ों में पसीना फंस जाता है, साथ ही ऐसे कपड़े स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे रैशेज और खुजली बढ़ सकती है। इससे आपकी स्किन में जलन भी हो सकती है।
हार्मोनल बदलावों के कारण भी लोगों को एक्ने की समस्या होती है। कुछ हार्मोनल जैसे कि एण्ड्रोजन के बढ़ने से भी स्किन की समस्याएं होने लगती हैं। यह शरीर के उन हिस्सों में भी पनपता है जहां तेल का उत्पादन होता है छिद्र अधिक होते हैं और ये ऑयल प्रोडक्शन, हार्मोनल बदलवों के दौरान बदलता है।
पीरियड्स में बहुत सी महिलाएं एक्ने का अनुभव करती हैं। लेकिन ज्यादार महिलाएं इसका कारण नहीं जानती हैं। दरअसल, पीरियड्स शुरू होने से ठीक पहले, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर गिर जाता है। यह आपकी वसामय ग्रंथियों को अधिक सीबम प्रोडक्शन करने के लिए ट्रिगर कर सकता हैस जो आपकी त्वचा को चिकनाई देता है। बहुत अधिक सीबम के प्रोडक्शन होने से रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और ब्रेकआउट हो सकते हैं। ये हार्मोन त्वचा की सूजन और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के उत्पादन को भी बढ़ा सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को मुंहासों का अनुभव होता है। यह पहली और दूसरी तिमाही के दौरान सबसे आम है। एण्ड्रोजन नामक हार्मोन के बढ़ने से आपकी त्वचा में ग्रंथियां बढ़ सकती हैं और अधिक सीबम का उत्पादन कर सकती हैं। इसके कारण बॉडी की स्किन तैलीय और मोम जैसी महसूस होती है। यह तेल छिद्रों को बंद कर सकता है और बैक्टीरिया, सूजन और ब्रेकआउट का कारण बन सकता है।
शरीर की गर्मी बढ़ने से एक्ने की समस्या ज्यादा होने लगती है। दरअसल, आयुर्वेद में बताया गया है कि जब शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है तो इससे एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप शरीर की गर्मी को कम करने के लिए खूब पानी पिएं। साथ ही शरीर को ठंडा करने वाली चीजों का सेवन करें। जैसे कि खीरा, मिश्री और पुदीना।