Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस 'दिमागी लोचे' की वजह से कान में बजती है एक ही गाने की धुन! जानें क्यों बार-बार एक ही गाना गुनगुनाते हैं आप

Earworm : क्या आप जानते हैं कि ये ऐसा कौन सा दिमागी लोचा है, जिसकी वजह से आपको एक ही गाना बार-बार सुनाई पड़ता है।

इस 'दिमागी लोचे' की वजह से कान में बजती है एक ही गाने की धुन! जानें क्यों बार-बार एक ही गाना गुनगुनाते हैं आप
इस 'दिमागी लोचे' की वजह से कान में बजती है एक ही गाने की धुन! जानें क्यों बार-बार एक ही गाना गुनगुनाते हैं आप

Written by Jitendra Gupta |Published : May 9, 2023 6:37 PM IST

Earworm : आपके साथ ऐसा कई बार हुआ होगा कि आपने कोई धुन या फिर गाना सुना हो और उसके बाद आपके कान में बार-बार वहीं धुन गूंज रही हो? ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है और साइंस की भाषा में इस स्थिति को ईयरवार्म कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ऐसा कौन सा दिमागी लोचा है, जिसकी वजह से आपको एक ही गाना बार-बार सुनाई पड़ता है। आइए आपको बताते हैं दिमाग के एक हिस्से में होने वाली इस अनूठी परेशानी के बारे में, जिसके बारे में आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी है।

क्या है ये ईयरवार्म?

अगर आपको बताएं कि ये स्थिति एक ऐसी चीज है, जिसमें एक धुन आपके दिमाग में ऐसी घर कर जाती है और बार-बार उसे आप दोहराते हैं। इसे ईयरवार्म इसलिए कहते हैं क्योंकि ये एक दिमागी कीड़ा है, जो कि आपके दिमाग में अटक जाता है और इसे बाहर निकालना मुश्किल होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्पर्श हॉस्पिटल के लीड न्यूरोसर्जन डॉ. अरविंद भटेजा ने इंस्टाग्राम पर एक वाक्या शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब किसी व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है तो उसके दिमाग के ऑडिटरी कोर्टेक्स में स्थित फोनोलॉजिक्ल लूप खुद ब खुद सक्रिय हो जाती है और धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है। इसलिए हमें अपने दिमाग में एक ही धुन बार-बार सुनाई पड़ती है।

कैसे पाएं इस स्थिति से छुटकारा

ये स्थिति कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है लेकिन बार-बार ऐसा महसूस होने से आप खुद से किसी भी काम पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं। ज्यादातर लोगों में ये स्थिति खुद ब खुद कुछ दिन या फिर घंटों में ठीक हो जाती है लेकिन कुछ मामलों में ये महीने भर भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपको कई सारी परेशानियां झेल सकती हैं। आइए बताते हैं इससे राहत पाने के उपायः

1-आप अलग-अलग प्रकार के गाने और धुन सुनें, जिसकी वजह से एक ही गाना सुनाई देने वाली समस्या से राहत मिलेगी और आपको बार-बार वही धुन सुनाई नहीं देगी।

2-ऐसे काम में ध्यान लगाएं, जिसकी वजह से आपको और ज्यादा फोकस करना पड़े। आप किताब या फिर पहेली सुलझा सकते हैं, जिसकी वजह से आपका ध्यान गाने की धुन पर नहीं जाएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

3-आप एक्सरसाइज, वॉक जैसी शारीरिक गतिविधियों को कर सकते हैं, जिसकी वजह से गाने की इंटेंसिटी को कम करने में मदद मिलेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4-इसके अलावा आप चाहें तो गाने की धुन को दिमाग से बाहर निकालने के लिए गहरी-गहरी सांस, ध्यान लगाने और योगा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ तनाव बल्कि एंग्जाइटी और ईयरवार्म जैसी स्थिति से निजात पाने में भी मदद मिलेगी।

About the Author

... Read More