hamburger icon
A
Read in English

टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद है हर रोज 1 पेग

शोध की रिपोर्ट की मानें तो एक दिन में केवल एक पेग पीना ही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लिहाज से फायदेमंद माना जा सकता है। ऐसे लोगों को लाइट ड्रिंकर कहा जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 19, 2019 2:28 PM IST

अगर आप शराब के शौकीन हैं और डायबिटीज के कारण अपने रूटीन में बदलाव करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। बार्सिलोना में यू‍रोपियन डायबिटीज एसोसिएशन की बैठक में यह बात कही गई है कि टाइप 2 डायबिटीज में हर रोज एक पेग लेने (Alcohol in Type 2 diabetes) से फायदा हो सकता है। यह बात एक विस्‍तृत रिसर्च के आधार पर कही गई है। आइए जानें क्‍या है रिसर्च और कैसे शराब टाइप 2 डायबिटीज यानी मधुमेह में फायदेमंद है।

जानिए कैसे एल्‍कोहल है फायदेमंद

डायबिटीज में ब्‍लड शुगर लेवल और ट्राईग्लिसरसाइड्स दोनों बहुत मायने रखते हैं । मधुमेह रोगियों के लिए इन दोनों का ही स्‍तर कम होना चाहिए। एल्‍कोहल यानी शराब की एक निश्चित मात्रा लेने से ब्‍लड शुगर लेवल पर तो कोई खास फर्क नहीं पड़ता पर ट्राईग्लिसरसाइड्स का स्‍तर कम हो जाता है। जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह इंसुलिन रेसिस्‍टेंस को भी बढ़ा देता है। जिससे टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों को फायदा होता है।

इतनी हो एल्‍कोहल की मात्रा

रिसर्च में यह माना गया है कि टाइप 2 डायबिटीज में एल्‍कोहल (Alcohol in Type 2 diabetes) पीना फायदेमंद है। पर इसके लिए एक निश्चित मात्रा निर्देशित की गई है। शोध की रिपोर्ट की मानें तो एक दिन में केवल एक पेग पीना ही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लिहाज से फायदेमंद माना जा सकता है। ऐसे लोगों को लाइट ड्रिंकर कहा जाता है। अमूमन इससे सेहत को खास नुकसान नहीं पहुंचता। इसमें लगभग 20 ग्राम यानी एक पेग शराब शुमार की जाती है।

अलग हो सकती है स्थिति

पर इस रिसर्च पर भरोसा करने से पहले आपको अपनी स्थिति यानी अपने मधुमेह के लेवल को जांच लेना जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि किसी भी बीमारी में हर मरीज की स्थिति अलग-अलग होती है। ऐसे में कोई एक उपचार अगर एक पर काम करता है, तो यह जरूरी नहीं कि दूसरे पर भी करें। इसलिए हर रोज एल्‍कोहल की शुरूआत करने से पहले अपने डॉक्‍टर से परामर्श जरूर कर लें। रिसर्च स्पेन के बार्सिलोना में यूरोपियन एसोसिएशन फोर दि स्‍टडी ऑफ डायबिटीज ( European Association for the Study of Diabetes) की बैठक में पेश की गई।

डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद है धनिया, जानें उपयोग का स‍ही तरीका

तनाव कम करने में मददगार है माहजोंग गेम : सर्वे