... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 23, 2022 5:00 PM IST
इस देश में अभी भी हर 5 में से 1 व्यस्क को महसूस हुए लॉन्ग कोविड के लक्षण, सर्वे में आया सामने
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हर 5 में से एक अमेरिकी, जिसे अतीत में कोविड हुआ था उसमें अभी भी लॉन्ग कोविड के लक्षण हैं। ये आंकड़ें जून के पहले 2 हफ्ते में हुए एक सर्वे से लिए गए हैं।
डेटा के मुताबिक, अमेरिका में कुल 13 लोगों में से एक पिछले तीन महीने या उससे ज्यादा वक्त से लॉन्ग कोविड के लक्षणों को महसूस कर रहा है। ये व्यक्ति वायरस के पहली बार संपर्क में आने के तीन महीने या उससे ज्यादा वक्त के बाद भी लक्षण महसूस कर रहे हैं। बता दें कि इंफेक्शन होने से पहले इन्हें इस तरह का कुछ भी महसूस नहीं हुआ था।
ये डेटा 1 से 13 जून के बीच इकट्ठा किया गया था। यूएस सेंसस ब्यूरो ने ये डेटा जुटाया है, जिसका विश्लेषण करने का काम किया है यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने, जिसे सीडीसी के रूप में जाना जाता है।
थकान
दिल की धड़कन बहुत ज्यादा तेज होना
सांस लेने में परेशानी
चीजों को याद रखने में मुश्किल
क्रॉनिक पेन
संवेदनहीनता
मांसपेशियों में दर्द
ये लक्षण आपको शुरुआती इंफेक्शन से ठीक होनेके बाद कुछ सप्ताह या फिर महीनों तक परेशान कर सकते हैं।
सीडीसी द्वारा किए गए विश्लेषण में ये भी पाया गया कि युवाओं में बुजुर्गों की तुलना में ज्यादा वक्त तक लक्षण दिखाई दे सकते हैं, इसलिए उन्हें विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।
अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को लॉन्ग कोविड होनेकी संभावना ज्यादा होती है। अमेरिका में 9.4 फीसदी व्यस्क महिलाएं 5.5 फीसदी पुरुषों की तुलना में लॉन्ग कोविड के लक्षण महसूस करती हैं।
सर्वे में ये भी पाया गया कि करीब 9 फीसदी हिस्पैनिक व्यस्कों को लॉन्ग कोविड होता है, जो कि नॉन हिस्पैनिक श्वेत और ब्लैक व्यस्कों की तुलना में ज्यादा है। वहीं नॉन हिस्पैनिक एशियाई व्यस्कों की तुलना में ये प्रतिशत लगभग दोगुना ज्यादा है। इसके अलावा अमेरिकी राज्यों में भी अलग-अलग अंतर पाया गया है। उदाहण के तौर पर कैंटकी और अल्बामा में व्यस्कों को ज्यादा लॉन्ग कोविड के लक्षण महसूस हुए जबकि हवाई, मैरीलैंड औक वर्जिनिया में सबसे कम लोगों को लक्षण महसूस हुए।