... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 23, 2018 4:22 PM IST
अपनी शारीरिक छवि से जूझ रहीं महिलाएं अगर अपने दुख को कहीं लिखें तो उन्हें इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यह खुलासा हालिया अध्ययन में हुआ है। 'साइकोलॉजी ऑफ वुमन क्वार्टरली' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अपने दुख और क्षमताओं को पत्र में लिखने से शारीरिक छवि में सुधार आ सकता है।
'नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय' में प्रोफेसर और अध्ययन की सह लेखिका रेनी एंगेन ने कहा, "'सकारात्मक शरीर छवि हस्तक्षेप' महिलाओं को यह बताने पर केंद्रित हैं कि वे स्वभाविक रूप से सुंदर हैं या उन्हें उनके शरीर को प्यार करने के लिए प्रोत्साहित करने वाले अक्सर असफल हो जाते हैं।"
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार महिलाओं में अपने शरीर के प्रति असंतुष्टि होती है और इससे भोजन संबंधी अनियमितताएं, विकार और अवसाद जैसी चिंताजनक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अध्ययन में 1,000 से ज्यादा कॉलेज छात्राओं ने भाग लिया जिसने एक बार फिर साबित किया कि अपनी चिंताओं और शारीरिक क्रियाओं से संबंधित पत्रों से शारीरिक छवि में सुधार हो सकता है।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.