hamburger icon
A
Read in English

International Women's Day: महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा, इन हेल्थ टिप्स के साथ रहें हेल्दी

30 के बाद जब उम्र बढ़ने लगती है तो महिलाओं के अपनी सेहत और मेंटल वेलनेस का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसा कि महिलाओं की ज़रूरत पुरुषों के मुकाबले अलग होती है। क्योंकि, महिलाओं को प्रेगनेंसी और मेनोपॉज़ जैसी स्थितियों से भी गुज़रना पड़ता है। इसके अलावा कमज़ोर हड्डियों और दिल की बीमारियों का खतरा भी महिलाओं को अधिक होता है। इसीलिए, महिलाओं को अपने लिए एक सही और संतुलित डायट ज़रूर अपनानी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 8, 2020 4:57 PM IST

Health tips for women:  महिलाओं को अपनी सेहत का थोड़ा अधिक ध्यान रखना चाहिए। खासकर, 30 के बाद जब उम्र बढ़ने लगती है तो महिलाओं के अपनी सेहत और मेंटल वेलनेस का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसा कि महिलाओं की ज़रूरत पुरुषों के मुकाबले अलग होती है। क्योंकि, महिलाओं को प्रेगनेंसी और मेनोपॉज़ जैसी स्थितियों से भी गुज़रना पड़ता है। इसके अलावा कमज़ोर हड्डियों और दिल की बीमारियों का खतरा भी महिलाओं को अधिक होता है। इसीलिए, महिलाओं को अपने लिए एक सही और संतुलित डायट ज़रूर अपनानी चाहिए। (Health tips for women in hindi)

Shruti Hasan on PCOS: अभिनेत्री श्रुति हसन ने कहा कि उन्हें है पीसीओएस, जानें कौन-सी समस्याएं हैं Polycystic Ovary Syndrome के लक्षण

महिलाओं के लिए हेल्थ टिप्स (Health tips for women )

शुद्ध और नैचुरल भोजन खाएं:

अपनी डायट में नैचुरल और ऑर्गैनिक चीज़ें शामिल करें। साबुत अनाज, हाई-फाइबर फूड, और लीन मीट जैसे फूड महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बहुत अधिक शक्कर, नमक और तेल वाली चीज़ों के सेवन से बचें। क्योंकि, इनसे मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

Diet Tips for Women: भारतीय महिलाओं में होती है प्रोटीन की भारी कमी, ज़रूर खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय:

रेग्यूलर चेक अप कराएं। इससे, ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से बचने और समय पर उसकी पहचान करने में मदद होगी। घर में खुद से जांच करें। साल में एक बार मैमोग्राफ करवाएं।

Breast Cancer Risk: दूध और डेयरी के बहुत अधिक सेवन से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, रिसर्च में हुई यह बात साबित

Green Peas Benefits: प्रेगनेंसी में हरी मटर खाने से होता है मां और बच्चे का पोषण, जानें इस सब्ज़ी के अन्य फायदे ।

एक्सरसाइज़ करें:

रोज़ाना केवल 30 मिनट एक्सरसाइज़ करें। इससे, दिल की बीमारियों का खतरा कम होगा। साथ ही स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी जैसी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

एक्सरसाइज़ करें:

रोज़ाना केवल 30 मिनट एक्सरसाइज़ करें। इससे, दिल की बीमारियों का खतरा कम होगा। साथ ही स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी जैसी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

फ्री-रैडिकल्स से बचें :

खतरनाक यूवी किरणें स्किन कैंसर की वजह बन सकती हैं। इससे, फ्री-रैडिकल्स डैमेज भी होता है, जो कम उम्र में भी लोगों को बूढ़ा दिखाने का काम करता है। इसीलिए, सूरज की हानिकारण किरणों से बचें। धूप में निकलने पर सनस्क्रीन लगाएं और कपड़ों से शरीर के खुले हिस्सों को भी कवर करें।

Post Pregnancy Healthy Food: न्यू मदर्स के लिए फायदेमंद है पंजीरी, ड्राई फ्रूट्स और गोंद के गुणों से है भरपूर ।