... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : April 1, 2019 8:19 PM IST
त्वचा से लेकर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या का मुख्य कारण कई बार महिलाओं का अंडरवियर ही होता है। महिलाओं में स्किन इंफेक्शन की वजह भी उनका अंडरवियर ही बनता है। यूरिन इंफेक्शन और यूटीआई की समस्या भी कई बार महिलाओं को अंडरवियर की वजह से हो जाती है। ©Shutterstock
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, अब कपड़ों का चयन ठीक से नहीं किया गया तो कई तरह की बीमारियों से महिलाएं परेशान हो सकती है। महिलाओं पर अंडरवियर का असर उनके हेल्थ पर सीधा पड़ता है। त्वचा से लेकर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या का मुख्य कारण कई बार महिलाओं का अंडरवियर ही होता है। महिलाओं में स्किन इंफेक्शन की वजह भी उनका अंडरवियर ही बनता है। यूरिन इंफेक्शन और यूटीआई की समस्या भी कई बार महिलाओं को अंडरवियर की वजह से हो जाती है। महिलाएं अंडरवियर को लेकर अक्सर कुछ गलत आदतें पाल लेती हैं। हम गर्मियों की वजह से होने वाली परेशानी के बारे में यहां विस्तार से बात कर रहे हैं।
अक्सर महिला और पुरुष दोनों की आदत में यह होता है कि वो बहुत टाइट अंडरवियर पहनते हैं। टाइट अंडरवियर की वजह से महिलाओं में संक्रमण का खतरा दोगुना हो जाता है। महिलाएं अंडरवियर जितना टाइट पहनती हैं बैक्टीरिया संक्रमण बढ़ने का खतरा उतना ही ज्यादा होता है। पुरुषों को भी टाइट अंडरवियर पहनने से परहेज करना चाहिए क्योंकि पुरुषों के टेस्टिकल्स की सेहत के लिए टाइट अंडरवियर बहुत खतरनाक होती है। टाइट अंडरवियर से पुरुषों की फर्टिलिटी कम होने लगती है।
अंडरवियर में भी आजकल बहुत फैशन चल रहा है, फैशन की वजह से कई तरह के कपड़ों के अंडरवियर बाजार में हैं। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कपड़ा थोंग्स है जो देखने में बहुत सेक्सी लगता है। सेक्सी लगने के चक्कर में आप अपने हेल्थ के साथ मजाक न करें। थोंग कपड़े वाले अंडरवियर महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक होता है। इस कपड़े के धागे वाजाइना और गुदा में इंफेक्शन का कारण बनते हैं।
महिलाओं में कई बार इस बात को लेकर भ्रम रहता है कि जालीदार कपड़े की अंडरवियर पहननी चाहिए या नहीं। वैसे तो महिलाओं के अंडरवियर प्रकार बहुत है लेकिन जालीदार कपड़े वाली अंडरवियर महिलाओं के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। जालिदार अंडरवियर को भी लेने से पहले उसके कपड़े पर जरूर ध्यान दें क्योंकि जालिदार कपड़े की अंडरवियर अगर सिल्क की है तो वो स्किन बुरा असर डाल सकती है। जालिदार अंडरवियर हमेशा कॉटन के कपड़े वाली लें।
अंडरवियर का पुरुषों की इनफर्टिलिटी पर कैसे पड़ता है प्रभाव।
अंडरवियर बदलने को लेकर अक्सर महिलाओं में ज्यादा सतर्कता होनी चाहिए। गर्मियों के मौसम में यह और ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर गर्मी की वजह से अंडरवियर में गंदगी या गीलापन आ गया है तो बदल देना चाहिए। कुछ महिलाओं में आदत होती है कि एक अंडरवियर को कई दिन तक उपयोग कर लेती हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। अगर आप जिम या वर्कआउट करती हैं तो अंडरवियर को जिम से वापस आने के बाद तुरंत बदलें।
अंडरवियर एक ऐसा कपड़ा है जो वाजइना पर सीधा असर डालता है। अगर आप अंडरवियर को सही से साफ नहीं करती हैं तो उसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं को अंडरवियर साफ करने के लिए उपयोग किये जाने वाले पादार्थों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, अगर ज्यादा रसायनिक उत्पाद अंडरवियर में रह जाते हैं तो वो सीधे बीमारी का कारण बनते हैं। जलन और संक्रमण का मुख्य कारण भी यह बनता है।
कौन सा अंडरवियर है एक्सरसाइज के लिए बेस्ट ?
रोजाना की यह आदत महिलाओं के हेल्थ पर सीधा असर डालती है। महिलाएं अगर रोजाना अंडरवियर पहनकर सोती हैं तो इस आदत पर विचार करना चाहिए। 2012 में हुए एक अध्ययन के अनुसार गुप्तांगों को रात के समय खुला छोड़ना चाहिए क्योंकि अगर वो लगातार बंद रहते हैं तो स्पर्म पर असर तो पड़ता ही है साथ में महिलाओं को कई तरह की बैक्टीरिया का हमला झेलना पड़ सकता है।
जालीदार सुती कपड़े से बनी अंडरवियर महिलाओं के लिए सबसे ठीक होती है।
रात में अंडरवियर न पहने तो अच्छा है। रोजाना अंडरवियर बदलें और साफ करें।
जिम या वर्कआउट से आने के बाद अंडरवियर जरूर बदलें।
किसी वजह से दिन में अगर अंडरवियर गीली हो जाये तो उसे बदल दें।