Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पाना है बिग ब्रेस्ट, तो करने होंगे ये 8 काम

यदि आप अपने वक्ष का मसाज प्रितिदिन 20-30 मिनट करती हैं तो वे 30 दिन में 1 कप साइज जितने बड़े हो सकते हैं। मसाज से सर्कुलेशन बढ़ता है और ब्रेस्ट और निपल उत्तेजित होते हैं। ऐसे में हार्मोन प्रोलैक्टिन का निर्माण अधिक होता है।

पाना है बिग ब्रेस्ट, तो करने होंगे ये 8 काम
खानपान में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज शामिल करें ताकि टेस्टोस्टरोन का अधिक निर्माण न हो क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से स्तन के विकास में बाधा डालता है। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : April 12, 2019 8:10 PM IST

हर महिला की ख्वाहिश होती है परफेक्ट फिगर पाना। कुछ महिलाओं का शारीरिक विकास, खासकर ब्रेस्ट का विकास सही ढंग से नहीं हो पाता। ऐसे में उनके ब्रेस्ट छोटे रह जाते हैं। इन छोटे स्तनों से उनके अंदर हीनभावना घर कर जाती है। कुछ महिलाओं का स्तन कम उम्र में ही ढीला, लटका हुआ और बेडॉल नजर आता है। वो कोई भी टाइट ड्रेस या टॉप पहन लें, तो फिट नजर नहीं आता है। उन्हें लगने लगता है कि वो खूबसूरत नहीं दिख रही हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को एक बार जरूर ट्राई करके देखें।

व्यायाम और खानपान की भूमिका

यदि शुरुआत से ही व्यायाम, खानपान पर ध्यान दें तो बहुत हद तक वक्ष का विकास सही ढंग से हो सकता है। जीरो फिगर की चाहत रखने वाली लड़कियों को खास ध्यान देना चाहिए क्योंकि जीरो फिगर पाने के चक्कर में खुद को हद से ज्यादा दुबला रखने के कारण वक्ष का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता है। वक्ष के विकास में एस्ट्रोजेन मुख्य हार्मोन होता है। किशोरावस्था से ही चूंकि वक्ष के आकार में वृद्धि होने लगती है इसलिए प्रत्येक वर्ष ब्रा साइज भी बदलता रहता है। अनुमान यह भी लगाया जाता है कि यदि शरीर में एस्ट्रोजेन की कमी और टेस्टोस्टरोन बढ़ने से भी वक्ष का विकास नहीं हो पाता है, लेकिन कुछ खास तरह के खानपान और व्यायाम से वक्ष सामान्य आकार में बढ़ सकते हैं।

Also Read

More News

आकर्षक ब्रेस्ट पाने का जरिया ब्रेस्ट इंप्लांट, बन सकता है कई साइड इफेक्ट्स का कारण

व्यायाम

- प्रतिदिन पुशअप्स करने से सीने में मांसपेशियों का विकास होता है। इसके लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को फर्श पर रखें। पैरों को पीछे की तरफ सीधा करें और घुटनों को फर्श से सटा लें। हथेलियों के सहारे खुद को ऊपर की तरफ उठाएं और तीन गिनने तक उसी अवस्था में रहें। अब शरीर को वापस पहले की अवस्था में ले आएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।

- किसी बेंच या टेबल पर पीठ के बल लेट जाएं। 5 एलबी वजन को दोनों हाथों में पकड़ कर हाथों को कंधों के बराबर में फैलाएं। धीरे-धीरे वजन को उठाएं तब तक, जब तक कि दोनों हाथ आपस में मिल न जाएं। हाथ सीधा रखें और फिर पहले की अवस्था में हाथों को ले जाएं। इसे प्रतिदिन 3 बार कम से कम 10-10 बार दोहराएं।

खानपान

- जितना हो सके खानपान में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज शामिल करें ताकि टेस्टोस्टरोन का अधिक निर्माण न हो क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से स्तन के विकास में बाधा डालता है। दरअसल, जिन महिलाओं में टेस्टोस्टरोन का निर्माण अधिक होता है, उनमें पुरुषों की तरह मिनिमल ब्रेस्ट टिशू बनने लगते हैं।

- प्लांट एस्ट्रोजेंस जैसे सोयाबीन, राजमा और मटर का सेवन कम उम्र से ही करना चाहिए क्योंकि इनमें एस्ट्रोजेंस अधिक मात्रा में पाई जाती है और ये सभी प्राकृतिक रूप से शरीर में एस्ट्रोजेन का निर्माण बढ़ाते हैं। एस्ट्रोजेन वक्ष उत्तकों के विकास को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है।

कहीं सूरज तो नहीं छीन रहा आपका निखार, कुछ बातों को अपनाकर अपनी त्वचा की दमक रखें बरकरार

- फूड सप्लिमेंट के जरिए जड़ी बूटी (हर्ब्स) अपने खानपान में शामिल करें। मेथी, जिमीकंद, शकरकंद उत्तकों के विकास को उत्तेजित कर वक्ष का आकार बढ़ाने में मददगार होते हैं। यदि कम उम्र में बनीं माएं सौंफ का सेवन करती हैं तो दूध का निर्माण अधिक होता है, ऐसे में वक्ष अपने आप बड़ा दिखेगा।

मसाज के भी हैं फायदे

- यदि आप अपने वक्ष का मसाज प्रितिदिन 20-30 मिनट करती हैं तो वे 30 दिन में 1 कप साइज जितने बड़े हो सकते हैं। मसाज से सर्कुलेशन बढ़ता है और ब्रेस्ट और निपल उत्तेजित होते हैं। ऐसे में हार्मोन प्रोलैक्टिन का निर्माण अधिक होता है।

- अपनी हथेलियों को एक साथ जोड़ते हुए जितनी तेजी से हो सके रगड़ें। जब दोनों हथेली गर्म हो जाए तो उसे अपने वक्ष पर रखें और हाथों से ऊपर की तरफ ले जाते हुए गोलाई में रगड़ें या मसाज करें। सबुह और रात में सोने से पहले करीब 100-300 बार प्रत्येक घुमाव को कम से कम 2 सेकेंड तक गोलाई में घुमाते हुए रगड़ें। इस प्रक्रिया को पूरा करने में 10-15 मिनट का समय लगाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- मसाज ऑयल के जरिए भी आप वक्षों का आकार बहुत हद तक बढ़ा सकती हैं। इसके लिए 9 बूंद जेरैनिमय ऑयल तेल, 16 बूंद यांगयांग ऑयल और 50 एमएल बादाम का तेल मिलाएं और दिन में 2 बार इससे मसाज करें। यह ब्रेस्ट मसाज का तरीका प्राचीन ताओवादी व्यायाम का हिस्सा हुआ करता था, जो मादा हिरण पर इस्तेमाल होता था। इसका मतलब मसाज का यह तरीका हजारों वर्ष से प्रचलन में है।

About the Author

... Read More