Vitamins for Women : महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये 7 विटामिंस, जरूर डाइट में करें शामिल

महिलाओं को कई आवश्यक विटामिंस जैसे विटामिन सी, डी, बी1, बी2, विटामिन ई आदि प्राप्त (Vitamins for Women) करना चाहिए। ये सभी विटामिंस आप अपने खाद्य पदार्थों के जरिए प्राप्त कर सकती हैं। जानें, महिलाओं के लिए कौन-कौन से विटामिंस (Vitamins for Women) हेल्दी रहने के लिए जरूरी हैं। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2019 7:50 AM IST

हर किसी के संपूर्ण सेहत और लंबी उम्र तक गंभीर शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए विटामिन का सेवन बहुत जरूरी है। खासकर,  महिलाओं को अपनी डाइट में कई तरह के आवश्यक विटामिंस जैसे विटामिन ए, सी और डी की खुराक जरूर शामिल (Vitamins for Women) करनी चाहिए। अधिकांश महिलाओं के भोजन से कई आवश्यक विटामिन गायब होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, महिलाओं को कई आवश्यक विटामिंस जैसे विटामिन सी, डी, बी1, बी2, विटामिन ई आदि प्राप्त (Vitamins for Women) करना चाहिए। ये सभी विटामिंस आप अपने खाद्य पदार्थों के जरिए प्राप्त कर सकती हैं। जानें, महिलाओं के लिए कौन-कौन से विटामिंस (Vitamins for Women) हेल्दी रहने के लिए जरूरी हैं।

विटामिन ए

आप चाहती हैं कि आपकी आंखें, त्वचा, बाल, हड्डियां स्वस्थ रहें, तो विटामिन ए से भरपूर पौष्टिक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करें। विटामिन ए दांतों,  व्हाइट ब्लड सेल्स और इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाए रखता है।

बी1 विटामिन

विटामिन बी1 को थियामिन भी कहते हैं। यह शरीर में फैट मेटाबोलाइज और ऊर्जा का उत्पादन करता है। अक्सर महिलाओं को नसों में दर्द की समस्या रहती है। विटामिन बी1 नसों की रक्षा करता है, साथ ही शरीर को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देता और पाचन को उत्तेजित करता है। बुजुर्गावस्था में भूलने की बीमारी से बचना चाहती हैं, तो विटामिन बी 1 का सेवन करें, याद्दाश्त मजबूत होगी।

मेनोपॉज से बचने के लिए हार्मोन थेरेपी कराने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

बी2 विटामिन

विटामिन बी2 को रिबोफ्लेविन के नाम से भी जाना जाता है। यह महिलाओं के संपूर्ण शारीरिक विकास और अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी विटामिन है। इससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट,  प्रोटीन और वसा को ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद मिलती है। विटामिन बी2 एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री-रेडिकल्स के खिलाफ शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है।

महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन सी

विटामिन सी सभी सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू, मौसमी आदि में मौजूद होता है। यह सभी के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। दिल के रोग नहीं होने देता। डिलीवरी के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं, आंखों की बीमारी और त्वचा की झुर्रियों, लकीरों आदि से सुरक्षा प्रदान करता है।

डी

विटामिन डी कैल्शियम के विनियमन और ब्लड में फॉस्फोरस के लेवल को बनाए रखता है। हेल्दी बोन्स के लिए विटामिन डी का सेवन सभी के लिए जरूरी है। खासकर, महिलाओं को 30 की उम्र पार करते, विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ का इनटेक अपनी डाइट में बढ़ा देना चाहिए। आप विटामिन डी सप्लीमेंट्स का भी सेवन कर सकती हैं। विटामिन डी एक वसा-घुलनशील विटामिन है,  जो स्वाभाविक रूप से बहुत कम खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। कैंसर,  अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाए रखता है।

विटामिन ई

त्वचा के लिए विटामिन ई काफी फायदेमंद होता है। महिलाएं अक्सर अपनी त्वचा को लेकर काफी गंभीर और परेशान रहती हैं। त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए विटामिन ई युक्त फूड्स खाएं। विटामिन ई फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करता है। इससे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचता है। यह इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है।

विटामिन के

विटामिन के एक वसा-घुलनशील विटामिन है, जो रक्त के थक्के में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन के दिल, दिमाग,  मेटाबॉलिज्म,  कैंसर के खिलाफ लड़ता है। आप चाहती हैं कि इन तमाम समस्याओं से लंबी उम्र तक बची रहें, तो उपरोक्त बताए गए सभी विटामिंस को डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

हर महिला को अपनी सेहत के बारे में ये 5 चीजें जरूर होनी चाहिए मालूम