hamburger icon
A
Read in English

Vaginal Steaming : क्या है वजाइनल स्टीमिंग, क्या हैं इसके फायदे-नुकसान, कितना सुरक्षित है वजाइनल स्टीमिंग

योनि में भाप लिया जाना चाहिए या नहीं, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन बुजुर्ग महिलाओं की कही-सुनी बातों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि योनि में भाप लेने के फायदे (vaginal steaming benefits) असीमित हैं। इससे तनाव और अवसाद कम होता है। बवासीर, योनि में संक्रमण नहीं होता। प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 14, 2019 7:19 PM IST

क्या आपने कभी वजाइनल स्टीमिंग (vaginal steaming) यानी योनि में भाप लेने के बारे में सुना है ? शायद नहीं सुना होगा, लेकिन वजाइनल स्टीमिंग (vaginal steaming) कोई नई बात नहीं है। इसका चलन काफी पुराना है। कहा जाता है कि पीरियड्स शुरू होने और डिलीवरी के बाद महिलाएं योनि में भाप लिया करती थीं, जिसे एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता था। यह भी कहा जाता है कि योनि का सूखापन होने पर योनि में भाप लेना सही होता है। इतना ही नहीं, इसे हार्मोनल असंतुलन, पेल्विक फ्लोर से संबंधित समस्याओं में भी कारगर माना जाता है।

पुराने समय में वजाइनल स्टीमिंग (vaginal steaming benefits) को वजाइना और गर्भाशय साफ करने के लिए प्राकृतिक उपाय के रूप में आजमाया जाता था। इससे पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से छुटकारा मिलता है, पेट फूलने की समस्या खत्म होती है साथ ही अनियमित पीरियड्स नियमित होते हैं। इससे योनि की सफाई भी होती है और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। वजाइनल स्टीमिंग के फायदे तो कई हैं, लेकिन फिर भी इसका उपयोग करने से पहले कोई भी महिला एक बार संकोच जरूर करेगी। मन में यही सवाल उठेगा कि क्या वाकई वजाइनल स्टीमिंग सुरक्षित है?

क्या वजाइनल स्टीमिंग सुरक्षित होता है ?

वैसे तो यही कहा जाता है कि वजाइनल स्टीमिंग महिलाओं के लिए उपयोगी है। विदेशों में इसका खूब चलन है, पर भारत में अधिकतर महिलाएं इसके बारे में नहीं जानतीं। जो जानती हैं, उन्हें इसे ट्राई करने में डर लगता है। वैसे धीरे-धीरे कुछ स्पा सेंटर में इस प्रक्रिया को ट्राई किया जाने लगा है। वजाइनल स्टीमिंग के लिए पानी में कुछ जड़ी-बूटी डाली जाती है। इसे गर्म किया जाता है और इससे निकली भाप को सीधे योनि तक पहुंचाना होता है। इस प्रक्रिया को घर में भी किया जा सकता है, लेकिन इसे करते वक्त खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आमतौर पर इस प्रक्रिया में निम्न जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है- नीम, कैमोमाइल, कैलेन्डुला, तुलसी, ऑरिगेनो आदि।

कैसे लेते हैं वजाइनल स्टीमिंग

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी डालें। उसमें कुछ जड़ी-बूटियां डाल दें और पानी को खूब खौलाएं (tips for vaginal steaming)। अब इसे किसी छोटी बाल्टी में पलट दें। भाप लेने के लिए आपको बाल्टी पर दोनों पैरों को दोनों तरफ फैला कर बैठना होगा। किसी चीज को पकड़ी रहें ताकि आप गिरें नहीं। आप बैठने की बजाय बाल्टी को पैरों के बीचों-बीच में रखें। अब 5-10 मिनट के लिए खड़ी रहें। ध्यान से इस प्रकिया को करें वरना गर्म पानी से आपकी त्वचा जल भी सकती है।

क्या हैं योनि में भाप लेने के फायदे

योनि में भाप लिया जाना चाहिए या नहीं, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन बुजुर्ग महिलाओं की कही-सुनी बातों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि योनि में भाप लेने के फायदे (vaginal steaming benefits) असीमित हैं। इससे तनाव और अवसाद कम होता है। बवासीर, योनि में संक्रमण नहीं होता। प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। हार्मोन संतुलित रहते हैं। सिरदर्द, थकान दूर होती है। पाचन तंत्र बेहतर होता है। शरीर में होने वाले कई तरह के दर्द में भी यह उपाय कारगर है। पीरियड्स की कई समस्याओं को दूर करता है जैसे हेवी ब्लीडिंग को नियंत्रित करता है। प्रसव के बाद योनि स्वास्थ्य को बेहतर करता है। ऊर्जा स्तर बढ़ाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि योनि में भाप लेने की वजह से योनि के ऊतकों में रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिस वजह से योनि स्वास्थ्य (vaginal steaming benefits) को लाभ पहुंचता है।

योनि में भाप लेने के नुकसान

यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि यह पूरी तरह से फायदेमंद है या नुकसानदायक(vaginal steaming side effects) है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, वजाइना को इस प्रक्रिया के द्वारा साफ नहीं किया जा सकता है। भाप की मदद से योनि की सफाई संभव नहीं है। पानी अधिक गर्म होने पर योनि में बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं। यीस्ट संक्रमण हो सकता है या फिर योनि में अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। योनि की त्वचा काफी संवेदनशील और नाजुक होती है। यदि गलती से भी इसमें गर्म पानी लग गया तो आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में हर दिन स्टीम लेना भी ठीक नहीं है। इससे योनि में जलन हो सकती है। कुछ जड़ी-बूटियों का नकारात्मक प्रभाव भी हो सकता है। इससे आपको एलर्जी भी हो सकती है, जिससे योनि की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

खुद से लें भाप तो इन बातों का रखें ख्याल

जड़ी-बूटियों को दो-तीन मिनट तक उबालें।

पानी में कुछ और ना मिलाएं जैसे नमक, सिरका (how to take vaginal steaming) आदि।

आपको खुद से ऐसा करने में डर लगता है, तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

डॉक्टर से जान लें इसके फायदे और नुकसान के बारे में।

कंटेनर या बाल्टी साफ हो वरना योनि में संक्रमण हो सकता है।

वजाइना में अधिक गर्म लगे या जलन महसूस हो तो स्टीम लेना बंद कर दें।

प्रेग्नेंट महिलाएं वजाइनल स्टीमिंग ना लें। ऐसा करना भ्रूण के लिए सही नहीं होगा।

वजाइनल स्टीमिंग क्यों है खतरनाक ?