योनि से आती है मछली जैसी गंध? हो सकती है वेजाइनल ओडोर की समस्या, जानें कितने तरह के होते हैं वेजाइनल ओडोर

वेजाइनल ओडर पर आपकी डाइट का प्रभाव भी पड़ता है। संतरा, अनानास और ग्रेपफ्रूट जैसे सिट्रस फलों के सेवन से वेजाइनल डिसचार्ज की गंध में बदलाव आ जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 1, 2019 11:47 AM IST

वेजाइनल ओडर यानी योनि से दुर्गंध आने की समस्या। इससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। कई बार साफ-सफाई नहीं करने से योनि से अधिक दुर्गंध आती है, तो कई बार इस समस्या के पीछे कोई गंभीर इंफेक्शन भी हो सकता है। अगर इसके रंग, मात्रा में अंतर आने लगे तो यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की तरफ इशारा करता है। अधिक दुर्गंध आने पर डॉक्टर से जरूर मिलें। वेजाइनल ओडर कई तरह की हो सकती है, जिसके बारे में हर महिला को जानना चाहिए है। जानें, योनि से आने वाले दुर्गंध कितने प्रकार के होते हैं-

वेजाइना में होने वाली समस्या है ”बैक्टीरियल वेजाइनोसिस”, जानें इसके लक्षण और कारण

मस्की: जब आपकी योनि स्वस्थ होती है, तो इसकी गंध आपकी गतिविधि के स्तर के आधार से अलग हो सकती है। जब आप तीव्र स्पिन करती हैं तो महिलाओं को इसके आस-पास के क्षेत्र में कसूरी जैसी गंध महसूस करते हैं ऐसा पसीने की ग्रंथियों के मॉइश्चर रिलीज करने की वजह से होता है। नहाने के बाद यह गंध दूर हो जाती है।

वेजाइनल ड्राइनेस से हैं परेशान, तो दूर करें इन घरेलू उपायों से

फिशी: अगर आपकी योनि से मछली जैसी गंध आने लगे तो यह किसी तरह के इंफेक्शन के संकेत होते हैं। अगर यौन संबंध बनाने के बाद यह गंध बढ़ जाए तो डिस्चार्ज होना बढ़ जाता है। यह बैक्टीरियल वेजीनस हो सकता है। इस अवस्था में बैक्टीरिया की वृद्धि ज्यादा होने लगती है, जो योनि के पीएच को असंतुलित करते हैं। अगर डिस्चार्ज का रंग हरा होने लगे तो यह यौन संचारित रोग की तरफ संकेत हो सकता है।

यीस्ट: वैसे तो योनि में बहुत थोड़ी मात्रा में यीस्ट मौजूद होता है लेकिन यीस्ट इंफेक्शन एंटीबायोटिक के इस्तेमाल, शुक्राणुनाशक की वजह से बैक्टीरिया की वृद्धि के कारण होता है। ज्यादातर यीस्ट इंफेक्शन को एंटी-फंगल मेडिकेशन की मदद से इलाज किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें

ब्लीची: ल्यूब्रीकेंट या कंडोम के इस्तेमाल से ब्लीची गंध आती है। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है।

स्वीट: वेजाइनल ओडर पर आपकी डाइट का प्रभाव पड़ता है। संतरा, अनानास और ग्रेपफ्रूट जैसे सिट्रस फलों के सेवन से वेजाइनल डिसचार्ज की गंध में बदलाव आ जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source