• हिंदी

अक्सर महिलाओं में होती हैं ये 5 आदतें जो हेल्थ के लिए हैं खतरनाक

अक्सर महिलाओं में होती हैं ये 5 आदतें जो हेल्थ के लिए हैं खतरनाक
आदतें जो महिलाओं के लिए खतरनाक होती हैं। © Shutterstock

अक्सर महिलाएं अपनों के ख्याल रखने में अपना ख्याल भूल जाती हैं।

Written by akhilesh dwivedi |Updated : September 14, 2018 11:46 PM IST

महिलाएं अपने हेल्थ को लेकर बहुत कम सजग रहती हैं। अक्सर वो अपनों के ख्याल रखने में अपना ख्याल भूल जाती हैं। कामकाजी महिलाएं भी अपने काम में इतना परेशान रहती हैं की हेल्थ का ख्याल ही भूल जाती हैं। हेल्थ का ख्याल न रखने के साथ अगर कुछ गलत आदत हो तो वह हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालती हैं। गलत आदतों जितना जल्दी हो उतना जल्दी छोड़ देना बेहतर होता है। हम बात कर रहे थे महिलाओं की तो अक्सर आपने देखा होगा अपने बच्चों और पति के लिए वो सभी तरह की अच्छी बातें बताती रहती हैं लेकिन स्वयं का ख्याल भूल जाती हैं। आइए जानते हैं कौन सी आदतें जो महिलाओं के लिए खतरनाक होती हैं।

यह भी पढ़ेंः अंडरगारमेंट्स की वजह से होती हैं ये 5 गंभीर परेशानियां।

ब्रा पहनकर सोना

Also Read

More News

महिलाओं में यह आदत अक्सर पायी जाती है। कुछ को लगता है कि ब्रेस्ट की साइज कहीं खराब न हो जाए इसलिए रात में भी ब्रा पहनकर सोती हैं। यह आदत हेल्थ के लिए बहुत खराब है। ब्रा की वजह से ब्रेस्ट के आस-पास की मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है। नसों में ब्लड का सर्कुलेशन भी सही नहीं होता है। अगर आप रात में भी ब्रा पहनकर सोती हैं तो इस आदत जल्द छोंड दें।

ब्रा की साइज 

ब्रा की साइज को लेकर महिलाएं अक्सर छोटी ब्रा पहनती हैं। ऐसा इसलिए भी करती हैं क्योंकि उनको ब्रेस्ट को छोटा दिखाने की लालसा होती है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो ऐसा करना जल्द से जल्द छोड़ दें। छोटी ब्रा की वजह से ब्रेस्ट का शेप तो खराब होता ही है साथ ही इसकी वजह से नसों पर दबाव बढ़ता है।

यह भी पढ़ेंः रात में सोती हैं ब्रा पहनकर, हो सकती हैं ये समस्याएं

अंडरवियर का गलत चयन 

अंडरवियर को लेकर भी महिलाओं में तरह-तरह के प्रचलन होते हैं। फैशन की गिरफ्त में आकर अक्सर महिलाए गलत अंडरवियर का चयन करती हैं। अगर आप भी फैशन के लिए खराब कपड़ों वाली अंडरवियर पहनती हैं तो इसकी वजह से वजाइना में इंफेक्शन और खुजली की समस्या हो सकती है। कुछ अंडरवियर का कपड़ा तो इतना खराब होता है कि महिलाओं को यीस्ट इंफेक्शन भी हो जाता है।

पैड के इस्तेमाल में लापरवाही 

हर माह आने वाले पीरियड्स को लेकर लापरवाही करना महिलाओं की आदत में होता है। कुछ महिलाएं आलस के चक्कर में कई घंटों तक पैड नहीं बदलती हैं। कई घंटों तक पैड न बदलने से इंफेक्शन हो सकता है। इंफेक्शन की वजह से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। पैड को 4 घंटे या अधिकतम 6 घंटे में बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः क्या आपका भी होता है पीरियड्स मिस ? जानें ये 5 कारण।

हाई हील्स की आदत 

हाई हील्स का उपयोग बहुत ज्यादा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आपको अपने काम और किसी कार्यक्रम में ऐसा करना जरूरी हो तो कुछ घंटों के बाद इसे बदल लें। क्योंकि हाई हील्स की वजह से कमर दर्द, जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। कोशिश करें की ज्यादा देर तक हाई हील्स पहनकर खड़े न रहना पड़े।