पीरियड्स के दौरान करें जामुन का सेवन, दर्द और मूड स्विंग से मिलेगी राहत

जामुन में लगभग वह सभी गुण होते हैं जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। जामुन में प्रचुर मात्रा में आयरन, विटामिन सी, फोलिक एसिड और पो​टेशियम पाया जाता है। सिर्फ यही नहीं जामुन तमाम तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स का स्त्रोत होने के साथ ही प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी अच्छा स्त्रोत है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 7, 2020 5:00 PM IST

जब एक लड़की को पीरियड्स होते हैं तो वो वक्त उसके लिए सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान लगभग सभी लड़कियों को दर्द, मूड स्विंग, चिड़चिड़ाहट और एंग्जाइटी महसूस होती है। पीरियड्स के दर्द को झेल पाना कई बार इतना मुश्किल हो जाता है कि लड़कियों को दवाओं और इंजेक्शन का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अगर आपको इस दर्द से निपटने के लिए कोई घरेलू नुस्खा मिल जा तो भला उससे बेहतर और क्या हो सकता है! हेल्दी डाइट और अच्छे लाइफस्टाइल से कई स्वास्थ्य समस्याओं को मात दी जा सकती है। पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए भी कुछ फूड ऐसे हैं जिनके सेवन से दर्द से राहत मिलती है। जामुन भी इन्हीं में से एक है। जी हां, गर्मियों में मिलने वाला जामुन का फल पीरियड्स के दर्द को कम करता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में।

Jamun

ड ऐसे हैं जिनके सेवन से दर्द से राहत मिलती है। जामुन भी इन्हीं में से एक है। जी हां, गर्मियों में मिलने वाला जामुन का फल पीरियड्स के दर्द को कम करता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में।

क्यों फायदेमंद होता है जामुन

जामुन में लगभग वह सभी गुण होते हैं जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। जामुन में प्रचुर मात्रा में आयरन, विटामिन सी, फोलिक एसिड और पो​टेशियम पाया जाता है। सिर्फ यही नहीं जामुन तमाम तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स का स्त्रोत होने के साथ ही प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी अच्छा स्त्रोत है। जामुन की सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्वाद में न ही ज्यादा मीठा होता है और न ही ज्यादा खट्टा या कड़वा होता है। इसलिए इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई पसंद करता है। शायद ही कोई ऐसा रोग होगा जिसमें जामुन के सेवन के साइड इफेक्ट दिखे हों। लेकिन फिर भी यदि आपको कोई गंभीर रोग है और जामुन खाने से एलर्जी होती है तो अपने डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

जामुन खाने के लाभ

1. पीरियड्स में जामुन का सेवन करने से दर्द और मूड स्विंग की समस्या दोनों दूर होती है। सिर्फ यही नहीं मासिक धर्म की समस्या और दर्द में जामुन की गुठलियों का पाउडर भी बहुत फायदेमंद होता है। दादी नानी के नुस्खे बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान दिन में एक बार दूध के साथ एक चम्मच पाउडर लेने से दर्द से आराम मिलता है।

2. जामुन में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है यही कारण है कि इसे एक हेल्दी फूड कहा गया है। जामुन के सेवन से पाचन क्रिया आसान होती है जिससे मल त्याग में आसानी होती है।

Jamun

3. जामुन के रस में बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो पेट के रोगों और कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

4. मधुमेह के उपचार में भी जामुन बहुत प्रभावी माना जाता है। जामुन की छाल, पत्तियों और बीजों के अर्क का उपयोग कई जड़ी-बूटियों के साथ ग्लाइकोसुरिया और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है।

5. जामुन का रस एक प्राकृतिक कसैले के रूप में काम करता है और इसका उपयोग माउथवॉश के रूप में भी किया जाता है, क्योंकि मुंह की गंदी बदबू को दूर करता है।

6. इस फल का गूदा मसूड़े की सूजन (मसूड़ों से खून बहना) के उपचार में भी प्रयोग किया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source