
... Read More
जानें, महिलाओं को रात में पसीना आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। © Shutterstock
अक्सर कुछ लोगों को रात में सोते समय काफी पसीना आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह काफी असामान्य और असहज बात हो सकती है। खासकर, महिलाओं को इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि रात में अधिक पसीना आना खुद एक समस्या है या यह किसी बड़ी समस्या का लक्षण है। अगर आप एसी की तापमान कम करने के बाद भी सुबह उठने के समय पसीने से भीगी होती हैं तो इसके पीछे कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। जानें, आपको रात में पसीना आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
बुरे सपने आना
रात को सोते वक्त अधिक पसीना आने के पीछे सबसे सामान्य वजह यही हो सकती है कि आप नींद में बुरे सपने देख रही है। अगर पसीना आने की समस्या काफी लंबे समय से है तो यह किसी तरह का संक्रमण हो सकता है, लेकिन यह कभी कभी सामान्य भी हो सकता है। आप सपने में दौड़ रही हैं या डर रही हैं तो इसके कारण भी पसीना आ सकता है।
दुखी होने के बाद तुंरत खुश होना चाहते हैं, तो अपनाएं ये उपाय
हार्मोनल बदलाव
महिलाओं को रात में सोते समय पसीना आने के पीछे हार्मोनल बदलाव भी एक कारण हो सकता है। ऐसा अक्सर एस्ट्रोजन के स्तर में उतार-चढ़ाव की वजह से होता है। अगर आप गर्भवती हैं या आपका मासिक धर्म का समय है तो इस दौरान हार्मोन्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण आपको रात के समय पसीना आ सकता है। मैनोपोज के दौरान होने वाले हार्मोन बदलावों के कारण भी पसीना आता है।
एंटीडिप्रेशन दवाओं का सेवन
अगर आप एंटीडिप्रेशन दवाओं का सेवन कर रही हैं तो इसके कारण भी आपको रात में पसीना आने की समस्या बढ़ सकती है।
संक्रमण
संक्रमण के कारण भी शरीर के तापमान में परिवर्तन होते हैं। इसके कारण बुखार होने की संभावनाएं भी होती हैं। यह काफी सामान्य कारण है जिसके कारण आपको रात को सोते समय पसीना आ सकता है। अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।