पीरियड्स में दर्द से रहती हैं परेशान, तो पिएं केसर वाला पानी

केसर न केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ा देता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे कई रोगों में भी आराम दिलाते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 9, 2019 9:31 AM IST

सर्दियों में केसर को कश्‍मीर का तोहफा कहा जाता है। इसे विभिन्‍न मिठाइयों में तो डाला ही जाता है, इसे दूध में मिलाकर पीने के फायदे भी आप जानते ही होंगे। पर क्‍या आप जानते हैं कि दूध ही नहीं केसर वाला पानी पीने के भी कई चमत्‍कारिक लाभ हैं।

यह भी पढ़ें - सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे

जन्नत का तोहफा है केसर, ऐसे करें असली केसर की पहचान

ऐसे बनाएं केसर वाला पानी

इसे बनाना बहुत आसान है। बस हल्‍के गुनगुने पानी में केसर के कुछ रेशे डालिए और बिना चीनी के ही इसे पीजिएं। इसे आप चाहें तो कप में भी तैयार कर सकती हैं। ग्रीन टी की तरह हल्‍के हल्‍के सिप लें और देखें इसके फायदे।

यह भी पढ़ें - स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ

ये हैं केसर वाला पानी पीने के फायदे

  1. केसर का सेवन आपके माहवारी के समय काफी फायदेमंद माना गया है। यदि आप पीरियड्स के समय काफी दर्द होने के साथ हेवी फ़्लो होता है। तो इसके लिये आप पीरियड शुरू होने के 5 दिन पहले से ही केसर वाला पानी पीना शुरू कर दें। इससे दर्द और हेवी फ़्लो में काफी आराम मिलेगा।
  2. स्वस्थ त्वचा के साथ और उसमें प्राकृतिक निखार लाने के लिए केसर वाला पानी पीना शूरू करें। इससे त्वचा में अद्भुत निखार देखने को मिलेगा।
  3. जिन्हें सुबह-सुबह चाय या कॉफ़ी पीने की आदत है, उन्हें केसर वाला पानी पीने की शुरूआत कर देना चाहिये। इसका सेवन करने से पेट संबंधी विकार दूर होते है। पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह भी पढ़ें – गुड बैक्टीरिया से भरपूर है मेपल सिरप, इन रोगों से करता है मुकाबला
  4. बालों के झड़ने की समस्या से झुटकारा पाने के लिये केसर वाला पानी सबसे अच्छा उपाय है। रोज सबेरे केसर वाले पानी का सेवन करने से बाल मजबूत होते है। जिससे बालों का झड़ना रूक जायेगा।
  5. जिन लोगों के शरीर में शुगर की मात्रा कम होती है। उन लोगों को अक्सर खाने के बाद मीठा खाने का मन होता है, इस कमी को दूर करने के लिये केसर वाला पानी पीना उनके लिये काफी फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन लगातार कुख समय तक करने के बाद शरीर में शुगर की मात्रा समान्य हो जाती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source