Advertisement

गर्भवती महिलाओं में बढ़ जाता है हर्निया का खतरा, जानें इसके खतरे और बचाव के ​तरीके

जब इंसान के पेट की कोई मसल्स या ऊतक में किसी छेद के माध्यम से अंदर का अंग उभर जाता है तो इस स्थिति केा हर्निया कहते हैं। हर्निया का सबसे आम लक्षण प्रभावित क्षेत्र में एक उभार या गांठ होता है। आज हम आपको गर्भवती महिलाओं में हर्निया के कारण और इसके बचाव के तरीके बता रहे हैं।

Written By Rashmi Upadhyay
Updated : July 27, 2020 12:07 PM IST

गर्भवती महिलाओं में बढ़ जाता है हर्निया का खतरा, जानें इसके खतरे और बचाव के ​तरीके

​गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए बहुत खास और स्पेशल होता है। एक महिला इस खास वक्त को जहां एक ओर खूब एन्ज्वॉय करती है वहीं दूसरी ओर उसे कई तरह की कॉम्प्लीकेशन्स भी झेलनी पड़ती है। गर्भावस्था में जैसे जैसे महीने आगे बढ़ते हैं वैसे वैसे महिलाओं के शरीर में बदलाव आते हैं। यूं तो हर्निया एक समस्या है लेकिन इसके होने के चांस गर्भवती को भी होते हैं। दरअसल, हर्निया स्किन से संबंधित एक ऐसी समस्या है जो महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है। जब इंसान के पेट की कोई मसल्स या ऊतक में किसी छेद के माध्यम से अंदर का अंग उभर जाता है तो इस स्थिति केा हर्निया कहते हैं। हर्निया का सबसे आम लक्षण प्रभावित क्षेत्र में एक उभार या गांठ होता है। आज हम आपको गर्भवती महिलाओं में हर्निया के कारण और इसके बचाव के तरीके बता रहे हैं।

गर्भावस्था और हर्निया

गर्भावस्था में हर्निया होने के कई कारण होते हैं। क्योंकि हर्निया पेट से संबंधित रोग है इसलिए गर्भवती को इसके होने की संभावना अधिक रहती है। इस दौरान पेट पर अधिक दबाव रहता है जिससे पेट पर खिचांव भी होता है। ऐसे में पेट के बढ़े हुए निचले हिस्से से पेट की दीवारों पर दबाव डलता और इससे छोटे छेद जैसे नाभी पर हर्निया रूप लेता है। इसकी पहचान आप ऐसे कर सकते हैं कि जब आप अपनी नाभि पर हाथ लगाएंगे तो आपको वहां एक गांठ महसूस होगी। यह गांठ आपको अपनी कमर के आसपास भी दिख सकती है। यह स्थिति भले ही माँ के लिए असुविधापूर्ण होती है लेकिन बच्चे को इससे किसी तरह का नुकसान न हीं होता है। हालांकि गर्भवती को समय पर इलाज करा के खुद को इससे मुक्त कर लेना चाहिए। क्योंकि यह आगे चलकर कई गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।

Advertisement

गर्भावस्था में हर्निया के कारण

पेट में बढ़ा हुआ वजन

Advertisement

गर्भवती को हुई कब्ज

एम उम्र के बाद कंसीव करना

एक से अधिक प्रेगनेंसी

पहली प्रेगनेंसी में ऑपरेशन होना

गर्भावस्था में भारी वस्तुओं को उठाना

जेनेटिक समस्या

गर्भावस्था में हर्निया के लक्षण

मल त्यागने में परेशानी होना

खांसते, छींकते या हंसते समय पेट में दर्द महसूस होना

पेट के आसापास उभार या गांठ

उल्टी या मतली के दौरान दर्द होना

गर्भावस्था में हर्निया का इलाज

अगर आपको उपरोक्त लक्षण में से कुछ भी महसूस हो तो बिना देर किए इसकी जांच करानी चाहिए। जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं और आपके लक्षण शुरुआती हैं तो डॉक्टर आपको इसके लिए पेट की बेल्‍ट पहनने की सलाह दे सकते हैं। इससे पेट पर अतिरिक्त जोर नहीं पड़ता है और स्थिति से उभरते में मदद मिलती है। इसके साथ ही डॉक्टर आपको कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम करने की भी सलाह दे सकते हैं। इस रोग में लोग योगा भी करते हैं जिससे लाभ भी मिलता है। हालांकि अगर इनमें से कुछ भी काम नहीं करता है तो अंतिम विकल्प सर्जरी ही होता है।