... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 27, 2020 2:11 PM IST
पीरियड्स में कम ब्लीडिंग की समस्या (Less Bleeding Menstruation) बहुत सी महिलाओं की है. मासिक धर्म में कम रक्तस्राव कई बार खतरनाक भी होते हैं. अगर आपको भी पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होती है, तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात करें. इसके अलावा खान-पान में सही फूड शामिल करके भी पीरियड्स के दर्द और कम ब्लीडिंग की समस्या (Less Bleeding Menstruation) से छुटकारा पा सकती हैं. महिलाओं को पीरियड्स में कब ब्लीडिंग होने पर सतर्क हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं मासिक धर्म में कम रक्तस्राव के क्या-क्या कारण होते हैं. इस समस्या से कैसे आप छुटकारा पा सकती हैं.
जिस तरह हॉर्मोनल अंसतुलन से पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग होती है, उसी तरह पीरियड में कम ब्लीडिंग का कारण भी हॉर्मोनल बदलाव हो सकता है. अगर आपको लंबे समय से पीरियड्स के वक्त कम रक्त स्त्राव हो रहा है तो पहले तो डॉक्टर्स की सलाह ले. डॉक्टर्स से सलाह लेने के साथ-साथ आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं जो पीरियड्स को सही तरीके से लाने में आपकी मदद करेंगे.
शरीर में जब खून की कमी होती है तब भी पीरियड्स में ब्लीडिंग कम होती है. अगर आपको भी यह समस्या है तो आपको अपनी डाइट में पालक और गाजर का जूस शामिल करना चाहिए. इससे शरीर में जरूरी तरल पदार्थ के साथ खून भी बनता है.
हींग के इस्तेमाल से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिस कारण कम ब्लीडिंग की समस्या भी दूर होती है. इसलिए अपनी डाइट में हींग का सेवन जरूर करें.
पीरियड्स में कम ब्लीडिंग की समस्या को रोकने के लिए गन्ने का रस बहुत लाभदायक होता है. इसलिए पीरियड्स शुरू होने के 14 दिन पहले से ही हर रोज एक गिलास गन्ने का रस पीना शुरू कर दें.
पीरियड्स में ब्लीडिंग ठीक से हो तो दालचीनी का इस्तेमाल करें. दालचीनी के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर दिन में 2-3 बार पिएं. इससे ब्लीडिंग अच्छी होगी और पीरियड्स का दर्द भी दूर रहेगा.
ब्लीडिंग बढ़ाने और पीरियड्स दर्द से राहत पाने के लिए अदरक को पतला काटे और पानी में उबालें. फिर अदरक के पानी हल्का गुनगुना करके पिएं. इसका सेवन दिन में 2-3 बार करें. इससे भी काफी फायदा होगा.
तील में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हॉर्मोन्स को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं जिस वजह से ब्लीडिंग अच्ठे से होती है. ऐसे में तील के बीजों को गुड़ के साथ पीस लें. फिर पीरियड्स शुरू होने से 2 हफ्ते पहले इसका 1 चम्मच लेकर लगातार सेवन करें.