... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Periods Tips: पीरियड्स के दौरान ना करें ये 4 काम, सेहत पर हो सकता है नुकसान।
Periods tips in hindi: टीनएजर गर्ल और महिलाओं को पीरियड्स को लेकर मन में बहुत सारे सवाल होते हैं। पीरियड्स की समस्या (Periods Problem) एक ऐसी समस्या है, जिसका महिलाओं को हर महीने सामना करना पड़ता है। शुरुआत में जब लड़कियों को पीरियड्स शुरू (Periods tips) होते हैं, तो इसे लेकर उनके मन में काफी सारे सवाल-जबाव होते हैं। जैसे- क्यों हुआ हमें पीरियड्स, कितने दिन रहेगा ये, इस दिन क्या करें और क्या ना करें।
ऐसे में मां की जिम्मेदारी होती है कि वे अपनी बेटी को इसके बारे में पूरी (Periods tips) जानकारी दें। लेकिन बहुत सी ऐसी मां होती हैं, जो अपनी बेटियों के साथ पीरियड्स के टॉपिक (Periods Topic) पर खुलकर बात नहीं करती हैं। ऐसे में वे उन काम को भी पीरियड्स के दौरान करती हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स के दौरान (Periods tips) हमें क्या नहीं करना चाहिए।
अक्सर खुद को फिट रखने के लिए लड़कियां डाइट पर रहती हैं। ऐसे में अगर आपको पीरियड्स हो जाए, तो डाइट फॉलो करना छोड़ दें। क्योंकि पीरियड्स में हमारे शरीर से काफी ब्लड निकलता है, इसलिए हमें काफी कमजोरी होती है। ऐसे में संपूर्ण और पौष्टिक आहार लेना बहुत ही जरूरी होता है।
पैड (Sanitary Napkin) बार-बार बदलें। अगर आप पैड बदलने में आलस करती हैं, तो इससे इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ सकती है। अगर आपको कम ब्लीडिंग भी होती है, तब भी ज्यादा से ज्यादा 6 घंटे तक एक ही पैड का इस्तेमाल ना करें। 6 घंटे के अंदर पैड जरूर बदलें, ताकि यौग इंफेक्शन से बचा जा सके।
पीरियड्स के दौरान शुगर और जंक फूड खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है। ऐसे में हम जंक फूड काफी खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इस आदत को बदल लें। पीरियड्स के दौरान अनहेल्दी खाने से दूर रहें।
पीरियड्स के दौरान शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए। अगर आप हेवी एक्सरसाइज रुटीन फॉलो करती हैं, तो ऐसे मौके पर कुछ दिनों के लिए एक्सरसाइज करना छोड़ दें। घर में ही कुछ हल्का-फुल्का एक्सरसाइज करें। ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें।