पीरियड्स में बाईं तरफ पेट में होता है बहुत तेज दर्द, कैसे पाऊं इससे छुटकारा ?

बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खानपान में बदलाव की वजह से अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या रहती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 8, 2018 7:33 PM IST

मेरा नाम अनुजा है। मेरी उम्र 27 वर्ष है। पीरियड्स के दिनों में और उसके तीन-चार दिन पहले से ही बाईं तरफ पेट में बहुत दर्द होता है। इस दर्द से बचने के लिए कोई उपाय बताएं ?

इस सवाल का जवाब दे रही हैं मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर, नई दिल्ली की मेडिकल डायरेक्टर एवं आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर शोभा गुप्ता।

पीरियड्स में पेट में दर्र बहुत नॉर्मल बात है। बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खानपान में बदलाव की वजह से अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या रहती है। आज की लाइफस्टाइल में यह बेहद आम बात होती जा रही है। मासिक धर्म में अनियमितता होने पर भी महीने के ये दिन बहुत ही दर्द भरे हो सकते हैं।

आपको पेट के खास हिस्से में ज्यादा दर्द होता है, इसकी जांच करवाना आवश्यक है। कई बार अंडाशय में गांठ भी इसका कारण हो सकती है। अल्ट्रासाउंड भी करवाना जरूरी है। सम्पर्ण जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सामान्य स्थिति में पीरियड्स के दौरान प्रोस्टाग्लैंडीन नामक आणविक यौगिक (Molecular compounds) स्रावित होते हैं। पीरियड्स के समय गर्भाशय की वॉल में तेजी से संकुचन होता है।

जब गर्भाशय की वॉल में संकुचन होता है, तब गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं। वे अन्तःगर्भाशय के ऊतक में रक्त की आपूर्ति को बाधित करता है। ऐसे में थोड़ी देर के लिए ऑक्सीजन की पूर्ति कम हो जाती है। ऑक्सीजन की कमी के कारण गर्भाशय के ऊतक प्रोस्टाग्लैंडीन नामक केमिकल का स्राव करते हैं, जिसके कारण दर्द होता है।

आपके केस में भी इसी वजह से ऐसा होता है, इसका पता तभी चल सकता है, जब आप किसी गायनकोलॉजिस्ट से मिलकर अपनी समस्या के बारे में बात करेंगी। पूरी जांच करवाने के बाद ही इलाज संभव है।

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source