Menstrual Hygiene: सर्दियों में क्या आप भी पीरियड्स में अपनाती हैं ये तरीके
Menstrual Hygiene हर मौसम में जरूरी होता है. सर्दियों में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना होता है. अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. आइए जनते हैं सर्दियों में Menstrual Hygiene कैसे मेंटेन करें.
Menstrual Hygiene: सर्दियों में हेल्दी पीरियड्स टिप्स | TheHealthSite Hindi
Written by akhilesh dwivedi|Updated : January 14, 2020 4:16 PM IST
Menstrual Hygiene: मेंस्ट्रुअल हाइजीन मासिक धर्म या पीरियड्स में स्वच्छता बेहद जरूरी है. महिलाएं पीरियड्स में स्वच्छता न रखने के कारण कई गंभीर बीमारी का शिकार होती है. सर्दियों का मौसम ऐसा होता है जो मेंस्ट्रुअल हाइजीन या मासिक स्वच्छता पर परेशानी देने वाला होता है. वैसे तो साल के हर महीने में मेंस्ट्रुअल हाइजीन जरूरी है लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सर्दियों में और भी जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं सर्दियों में मासिक धर्म या पीरियड्स में स्वच्छता का ध्यान कैसे रखें. टैम्पोन का उपयोग कैसे करना चाहिए यहां जान सकती हैं.
Add The HealthSite as a Preferred Source
सर्दियों में हेल्दी पीरियड्स टिप्स
सर्दियों में पीरियड्स के दौरान मेंस्ट्रुअल हाइजीन ठीक रखने के लिए सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करें. पीरियड्स में सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करने के साथ उसे हर 4 घंटे में बदलना न भूलें. सर्दियों में पीरियड्स आने पर शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
बदलते समय के अनुसार सैनिटरी पैड में भी कई तरह के बदलाव आ रहे हैं. कोशिश करें कि जो पैड आप उपयोग कर रही हैं वो पर्यावरण के हिसाब से ठीक हो.
अगर आप मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कर सकती हैं तो उसका उपयोग करें. मेंस्ट्रुअल कप में हाइजीन को बनाये रखना ज्यादा आसान होता है.
पीरियड्स में कुछ महिलाएं दो सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती है. ऐसा करने से बचना चाहिए. बहुत ज्यादा ब्लड निकल रहा है तो जल्दी-जल्दी पैड बदलें न की दो पैड का इस्तेमाल करें. दो पैड के इस्तेमाल से वजाइना और आस-पास की जगह में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
पीरियड्स में वजाइना के आस-पास के एरिया को ठीक से साफ रखें. मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए जरूरी है कि पीरियड्स के समय वजाइना के आस-पास जरूरी सफाई रहे.
सफाई करने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. सफाई के लिए बाजार में उपलब्ध वजाइना क्लिनर का भी उपयोग कर सकती हैं.
सर्दियों में अगर मेंस्ट्रुअल हाइजीन का ख्याल नहीं रखती हैं तो UTI जैसी गंभीर परेशानियों का डर कई गुना बढ़ जाता है.
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.