Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Menstrual Hygiene Day 2019: टैम्पोन का उपयोग कैसे करें

टैम्पोन को सही तरीके से लगाना जरूरी है. वजाइना में सही तरीके से नहीं डाला गया तो यह वजाइना में घाव कर सकता है। टैम्पोन को सही तरीके से वजाइना लगाना चाहिए.

Menstrual Hygiene Day 2019: टैम्पोन का उपयोग कैसे करें
वजाइना के अंदर लगने की वजह से इससे ब्लड बाहर आने की संभावना कम होती है. टैम्पोन के इस्तेमाल से इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है. टैम्पोन अलग-अलग साइज के बाजार में उपलब्ध हैं.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : May 28, 2019 1:52 PM IST

टैम्पोन का उपयोग मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे (Menstrual Hygiene Day) के दिन जरूर जानना चाहिए. बदलते समय के साथ पीरियड में सैनेटरी पैड का इस्तेमाल शुरु हुआ. अब मेंस्ट्रुअल हाइजीन को बेहतर करने के लिए टैम्पोन का उपयोग किया जाता है. टैम्पोन की खास बात यह है कि यह सैनेटरी पैड की तरह बाहर से नहीं लगाया जाता है. यह वजाइना के अंदर लगाया जाता है. वजाइना के अंदर लगने की वजह से इससे ब्लड बाहर आने की संभावना कम होती है. इंफेक्शन का खतरा भी टैम्पोन का उपयोग से कम होता है. टैम्पोन अलग-अलग साइज के बाजार में उपलब्ध हैं.

टैम्पोन के प्रकार

मेंस्ट्रुअल हाइजीन को बनाए रखने और ब्लड को बाहर न आने देने के हिसाब से टैम्पोन भी कई प्रकार और साइज का आता है. अलग-अलग साइज के टैम्पोन की ब्लड अवशोषित करने की क्षमता भी अलग होती है. आइए जानते हैं अलग-अलग टैम्पोन के बारे में…….

लाइट टैम्पोन

लाइट टैम्पोन युवा लड़कियों के लिए होता है. इसका साइज ऐसा होता है कि इसे वजाइना में आसानी से डाला जा सकता है. लाइट टैम्पोन से टाइट वजाइना के कारण परेशानी नहीं होती है.

Also Read

More News

Types of Tampon टैम्पोन के प्रकार

रेगुलर टैम्पोन

रेगुलर टैम्पोन में लाइट टैम्पोन से बड़े साइज का होता है. इसमें अधिक देर तक ब्लड को अवशोषित करने की क्षमता है. इस उपयोग करने में एक सावधानी रखनी होती है कि जब कम ब्लड आये तो इसका उपयोग न करें.

सुपर टैम्पोन

सुपर टैम्पोन में रेगुलर टैम्पोन से ज्यादा ब्लड अवशोषित करने की क्षमता होती है. सामान्यतया इसका उपयोग तब करना चाहिए जब अधिक खून का बहाव हो रहा हो.

Proper Use of Tampon टैम्पोन लगाने का सही तरीका

टैम्पोन का उपयोग करने सही तरीका  

टैम्पोन को सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है. क्योंकि अगर इसे वजाइना में सही तरीके से नहीं डाला गया तो यह वजाइना में घाव कर सकता है। आइए जानते हैं टैम्पोन को सही तरीके से वजाइना में कैसे लगाना चाहिए.

पहले साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। हाथ को साफ टॉवेल से पोछकर टैम्पोन को डिब्बे से निकालें।

आपको बैठने में सहजता महसूस हो तो बैठ जाएं या अगर खड़े होकर लगाना चाहती हैं तो खड़े रहें। कुछ महिलाएं अपना एक पैर टॉयलेट सीट पर और एक पैर नीचे या एक पैर टब के ऊपर और दूसरा पैर नीचे रखकर टैम्पोन लगाती हैं।

इसके बाद टैम्पोन को उंगलियों से पकड़े। अब टैम्पोन के छोटे और पतले हिस्से को बीच से पकड़ें और इसे वजाइना में अंदर तक डालें।

अपने दूसरे हाथ से वजाइना की स्किन की फोल्ड को हटाएं और वजाइना के द्वार पर टैम्पोन को डालें।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे: गर्मियों में क्या आप भी पीरियड्स में अपनाती हैं ये तरीके.

how to insert tampon in vagina

टैम्पोन वजाइना के अंदर प्रवेश कर जाए तो इसके बाहरी ट्यूब के हिस्से पर जहां कि स्ट्रिंग दिखाई देता है, इसे उंगली से हल्ले से धक्का दें। इससे टैम्पोन वजाइना के अंदर सही तरीके से चला जाता है।

जब अंदरूनी ट्यूब वजाइना में चला जाए तो अंगूठे और बीच की उंगली की मदद से आउटर ट्यूब को हटा दें।

लेकिन यह ध्यान दें कि स्ट्रिंग वजाइना के द्वार पर ही लटकता रहेगा। बाद में जब आपको टैम्पोन निकालने की जरूरत पड़े तो स्ट्रिंग को पकड़कर आराम से नीचे की ओर खींचे, टैम्पोन आराम से निकल जाएगा।

टैम्पोन को लगाने से पहले और टैम्पोन को वजाइना से निकालने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस : जानें इतिहास, थीम और महत्व.

About the Author

... Read More