Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Causes of Menstrual Clots in Hindi: पीरियड्स (Periods) एक नेचुरल प्रॉसेस है, जो हर महिला को प्रत्येक महीने होता है। पीरियड्स (menstruation) देर से आना, इर्रेगुलर पीरियड्स होना, हेवी ब्लीडिंग, पीरियड्स का मिस होना जैसी कई समस्याएं नजर आती हैं। जिन महिलाओं की मासिक चक्र प्रत्येक महीने सही समय पर आ जाती है, उनका रिप्रोडक्टिव सिस्टम (Reproductive Health) पूरी तरह से हेल्दी माना जाता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट्स यानी खून के थक्के (Menstrual clots) बहुत आते हैं। क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स के दिनों में आने वाला ब्लड फ्लो भी आपकी सेहत के बारे में बयां करते हैं? हेवी ब्लीडिंग, खून में क्लॉट्स अधिक आना, खून से अधिक बदबू आना, खून का रंग अलग होना, ये सभी अलग-अलग शारीरिक समस्यायों की तरफ इशारा करती हैं। हम आपको बताने वाले हैं, मासिक धर्म में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots) आने के कारणों (Causes of blood clots in periods) के बारे में। यदि आपको भी मासिक धर्म के समय ब्लीडिंग होने पर खून के थक्के अधिक निकलते हैं, तो जरूर जानें इसकी वजहों के बारे में यहां...
यदि रक्त के थक्के छोटे हैं और कभी-कभी या एक-दो बार आते हैं, तो अधिक घबराने की बात नहीं है। आपकी नसों में बनने वाले थक्कों के विपरीत, मासिक धर्म के दौरान बनने वाले ब्लड क्लॉट्स (Causes of Menstrual Clots) भी अधिक खतरनाक नहीं होते हैं। हालांकि, आपको हर महीने अधिक मात्रा में ब्लड क्लॉट्स आते हैं, तो यह एक मेडिकल कंडीशन हो सकती है, जिसका इलाज कराना जरूरी है।
मासिक धर्म के दौरान ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots in Periods) अधिक क्यों आ रहा है, इसका निदान डॉक्टर यूटरस की जांच, ब्लड टेस्ट, इमेंजिंग टेस्ट जैसे एमआरआई, अल्ट्रासाउंड के जरिए करते हैं।
दवाओं के जरिए इलाज किया जाता है।
गंभीर मामलों में कई बार सर्जरी की जरूरत पड़ती है।
यदि आपको हर महीने पीरियड्स में बड़े खून के थक्के निकलते हैं, अधिक रक्तस्राव होता है, तो यह चिंता की बात है। हो सकता है आप आयरन डेफिसिएंसी एनीमिया से ग्रस्त हों। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जब रेड ब्लड सेल्स के निर्माम के लिए आपके खून में पर्याप्त आयरन नहीं होता है। इस समस्या के होने पर आपको थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
1 पीरियड्स में खून के थक्के (Blood Clots in hindi) आना कई बार सामान्य होता है, तो कई बार किसी दूसरी समस्याओं की तरफ भी इशारा करता है। कई बार ब्लड फ्लो महिलाओं की शारीरिक स्थिति पर निर्भर (Causes of Menstrual clots) करता है। ये कई आकार के होते हैं और उसी आधार पर इसकी गंभीरता निर्धारित की जाती है।
2 माहवारी का दिन जब नजदीक आता है, तो यूटरस के पास मौजूद मोटी लाइनिंग (Uterine lining) टूटती है। इस प्रक्रिया के दौरान एंटीकॉगुलेंट्स (Anticoagulants) (एक प्रकार का केमिकल पदार्थ, जो ब्लड क्लॉट्स को नहीं बनने देता है) को तेज होने वाले रक्त प्रवाह के कारण रक्त के थक्के को तोड़ नहीं पाता है, इसलिए ब्लीडिंग में ब्लड क्लॉट्स (periods me blood clots aane ka karan) दिखाई देते हैं।
हालांकि, पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स आना नॉर्मल प्रॉसेस है, लेकिन जब ये अधिक और बड़े आकार में आने लगें, तो ये महिलाओं में होने वाली किसी गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकता है। बेहतर है कि आप डॉक्टर से एक बार मिलकर अपनी इस समस्या के बारे में बताएं।
पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होना, कहीं आपको ‘लाइट पीरियड्स’ की समस्या तो नहीं? जानें इसके लक्षण, कारण