
... Read More
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस महिलाओं में होने वाला एक बहुत ही सामान्य वेजाइनल इंफेक्शन है। © Shutterstock
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस महिलाओं में होने वाला एक बहुत ही सामान्य वेजाइनल इंफेक्शन है। हालांकि, यह इंफेक्शन किसी भी उम्र की महिलाओं को हो सकता है लेकिन खासतौर पर यह उन महिलाओं को होता है जो प्रसव की उम्र में हैं। यह बहुत ही आम समस्या है। यह संक्रमण तब होता है जब वेजाइना में बैक्टीरिया का सामान्य संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके परिणामस्वरूप पीएच का स्तर बढ़ जाता है। इससे वेजाइना में अच्छे बैक्टीरिया की तुलना में हानिकारक बैक्टीरिया अधिक हो जाते हैं। इसके कारण आपको सफेद स्राव हो सकता है।
महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस के लक्षण
कुछ महिलाओं में बैक्टीरियल वेजाइनोसिस के लक्षण नहीं दिखते हैं या वो पहचान नहीं पाती हैं कि वह जो अनुभव कर रही हैं, बैक्टीरियल वेजाइनोसिस ही है। जबकि कई महिलाओं में इसके लक्षण दिखने के बाद उनके खुद से जाने का इंतजार करती हैं और किसी तरह की स्वास्थ्य देखभाल, सलाह या उपचार नहीं करती हैं।
लक्षणों में सफेद रंग का पतला वेजाइनल डिसचार्ज होना, स्ट्रॉन्ग गंध आना। इसके अलावा, वेजाइना में या वेजाइना के आसपास खुजली, जलन और दर्द भी हो सकता है।
वजाइनल इंफेक्शन और डिस्चार्च की समस्या से रहना है दूर तो इन फूड और ड्रिंक्स से रहें दूर
कारण
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस स्वाभाविक रूप से वेजाइना में पाएं जाने वाले बैक्टीरिया फ्लोरा के असंतुलन के कारण होता है। यह महिला की योनि में पाया जाने वाला सामान्य बैक्टीरिया है। बैक्टीरियल वेजाइनोसिस इन अन्य कारणों से हो सकता है-
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस के कारण। © Shutterstock
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस से बचाव
सही रूप से वेजाइनल केयर जरूरी है। इसके अलावा योनि के बाहर के हिस्सा को गर्म पानी से ही साफ करें। हल्के साबुन का इस्तेमाल भी नुकसानदायक हो सकता है। योनि वाले भाग को स्वस्थ रखने के लिए कॉटन या कॉटन लाइन्ड पैंटी पहनें। जरूरत से अधिक साफ करने से बचें। इसके कारण योनि में सुरक्षात्मक बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। सुरक्षित रूप से यौन संबंध बनाएं और सेक्स पार्टनर की संख्या सीमित करें।