Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
बदलती जीवनशैली के कारण अक्सर कुछ महिलाओं को पीरियड्स में काफी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इर्रेगुलर पीरियड्स इसी में से एक है। इर्रेगुलर पीरियड्स से अक्सर महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। महिलाओं की बदलती लाइफस्टाइल, खानपान की आदतें और बढ़ते प्रदूषण के कारण उनका मासिक चक्र बिगड़ जाता है। आप कुछ घरेलू उपायों और खाद्य पदार्थों के सेवन से पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं।
पीरियड्स का दर्द नहीं सहा जाता, ये हैं वे फूड्स जिन्हें खाते ही दूर हो जाएगा दर्द
अनियमित पीरियड्स के लिए आहार
अजवाइन
मासिक चक्र के समय गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। अजवाइन खाने से पेट की सूजन और मासिक चक्र की अनियमितता दूर होती है। अजवाइन की कुछ पत्तियों को 1 गिलास पानी में उबाल लें। इस पानी को हल्का गुनगुना करके सेवन करें, मासिक चक्र की अनियमितता दूर हो जाएगी।
इर्रेगुलर पीरियड्स से जुड़े इन फैक्ट्स पर आप भी तो नहीं करतीं यकीन ?
दूध-बादाम
इर्रेगुलर पीरियड्स और पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए प्रतिदिन 1 गिलास दूध में 2 बादाम डालकर अच्छी तरह से पका लें। इस दूध को गुनगुना पीने से आराम मिलता है। रक्त का प्रवाह भी सुचारू रूप से होता है।
जीरा
जीरा भी अजवाइन की तरह बेहद गुणकारी है। इसके सेवन करने से मासिक चक्र नियमित समय पर आने लगता है।
मेथी के बीज
गर्म चीजों का सेवन करने से रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। पेट दर्द में भी राहत मिलती है। जब भी आपको अनियमित पीरियड्स हो, तो मेथी को पानी में उबालें। इस पानी को पीने से बेहद लाभ होगा।
पीरियड्स में बाईं तरफ पेट में होता है बहुत तेज दर्द, कैसे पाऊं इससे छुटकारा ?
तुलसी
तुलसी एक प्राकृतिक दर्द निवारक है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं। अगर मासिक चक्र अनियमित हो जाए तो तुलसी के बीज या पत्तों का सेवन करें।
मीठा गुड़
महिलाओं को पीरियड अनियमित हो जाने पर हर दिन सुबह खाली पेट गुड़ और अदरक की चाय पीने से फायदा मिलता है। इसकी गर्म तासीर मासिक चक्र नियमित बनाए रखने में मदद करती है।
पीरियड्स में करें ये वर्कआउट्स, दर्द, तनाव और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा
अदरक
पीरियड्स दो महीने देर से हो, तो अजमोद और अदरक की चाय पिएं। अदरक के सेवन करने से मासिक चक्र नियमित होता है। इसका सेवन करने पर एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।