
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 7, 2020 2:12 PM IST
"Self-care and self-discovery are other trends that will be popular in the coming year. Considering women's diverse roles in our society, women’s health will be prioritised. Besides beauty, fitness will also be necessary for women’s health," says Dr Manoj Kutteri.
कल (8 मार्च) को है ''विश्व महिला दिवस 2020'' (International Women’s Day 2020)। विदेशों के साथ भारत में भी ''महिला दिवस 2020'' (Women's Day 2020) को बड़े उत्साह से सेलिब्रेट किया जाता है। महिलाओं के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे जो खास मकसद है, वह है महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति बताया जाए, उन्हें जागरूक किया जाए, ताकि वो एक समान रूप से अपनी जिंदगी व्यतीत कर सकें। आज की महिलाएं अपने काम, अधिकारों के प्रति तो जागरूक हो रही हैं, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। ऑफिस और परिवार के बीच में अधिकतर महिलाएं अपने ऊपर ठीक से ध्यान नहीं दे पातीं, जो उनके सेहत के लिए सही नहीं है।
महिआएं अपनी सेहत और स्वास्थ्य के साथ समझौता कर लेती हैं। परिवार को भरपेट खिलाकर खुद कम खाती हैं। तनाव में रहती हैं। सारा दिन काम करके थकान महसूस करती हैं। दो पल का सुकून भी नहीं होता कि खुद के प्रति थोड़ा ध्यान दें। यदि आप आज की नारी हैं, तो इस ”महिला दिवस” पर अपने लिए जीने का प्रण करें। अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दें। आप स्वस्थ रहेंगी तो आपका परिवार भी स्वस्थ और खुश रहेगा। इन टिप्स को अपनाते हुए आप प्रत्येक दिन स्वस्थ रहने को प्राथमिकता दे सकती हैं।
आप कितनी भी व्यस्त रहें, अपने भोजन को कभी भी स्किप न करें। भोजन आपको पोषण देता है। हेल्दी डायट लेंगी तो मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी। अपने बैग में मुठ्ठी भर बादाम जरूर रखें। जब भी भूख महसूस हो, इसे खाती रहें। संतुलित आहार का सेवन करें। आपका प्रत्येक भोजन और नाश्ता पौष्टिक एवं स्वस्थ होना चाहिए।
चाहे कोई भी काम हो सब कुछ अनुशासन के साथ ही करना चाहिए। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप समय पर खाना खाएं। अव्यवस्थित दिनचर्या के चलते अक्सर महिलाएं बेसमय खाने और बाद में थकान का अनुभव होने की स्थिति में आ जाती हैं। शरीर को नियमित और समय समय पर पोषण की आवश्यकता होती है इसलिए समय पर भोजन करना महत्वपूर्ण है।
कभी भी कुछ भी खाने से बचें। नाश्ता स्किप कभी न करें। हेवी करें नाश्ता। ओट्स, दूध, अंडा, फल जरूर शामिल करें नाश्ते में। अस्वास्थ्यकर खाया है तो पानी जरूर पीती रहें। नट्स को भी शामिल कर सकती हैं। छोटे-छोटे मील खाना फायदेमंद होता है। एक बार में ही अधिक खा लेंगी तो ऑफिस में नींद आएगी, आलस महसूस होगा।
एक फिट शरीर और सक्रिय दिमाग अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। रोज सुबह खुद के लिए थोड़ा समय निकालें। बच्चे स्कूल चले जाते हैं, तो आधे घंटे के लिए पार्क में टहल आएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करें। अपनी फिटनेस सुनिश्चत करने के लिए आहार या कठिन कसरत की दिनचर्या की आवश्यकता नहीं है। शारीरिक गतिविधि के लिए हर दिन कुछ समय निकालें। पसंदीदा गेम खेलें जैसे टेनिस या फिर स्विमिंग करें। इससे न सिर्फ फिटर बॉडी बनेगी, आपको खुशी भी महसूस होगी।
प्रत्येक महिला को दिन में एक बार अपने लिए समय निकाल कर आराम करना चाहिए। अपने शौक के लिए समय निकालना चाहिए। नियोजित छुट्टियां प्लान करनी चाहिए। अपने दैनिक कार्यक्रम के लिए कुछ समय निकालें। अपनी सहेलियों के साथ छुट्टी पर जाएं। इससे आपको मानसिक रूप से शांति, सुकून और तनाव मुक्त महसूस होगा। अपनी व्यस्त जीवनशैली से एक ब्रेक लें और खुद पर ध्यान दें।