योनि में होने वाली इन बीमारियों को कितना जानती हैं आप ?
वेजाइना के दोनों तरफ मौजूद होने वाले ग्लैंड्स के ब्लॉक होने की अवस्था में यह वेजाइनल कंडीशन होती है, जिसे बर्थोलिन सिस्ट या बर्थोलिनिटिस कहते हैं। इसके कारण ग्लैंड्स से रिलीज होने वाले द्रव्य वापस ग्लैंड्स में चले जाते हैं। इस अवस्था मे वेजाइना की ओपनिंग पर छोटा बंप हो सकता है।
अक्सर महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट्स के प्रति जागरूक नहीं होती हैं। उसकी प्रॉपर देखभाल नहीं करती हैं। इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। योनि की साफ-सफाई पर ध्यान न देने से आपको जलन, फोड़े भी हो सकते हैं। कई बार सेक्स करने के बाद कुछ महिलाएं योनि की सफाई नहीं करती हैं, इससे भी ऐसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अक्सर कुछ महिलाएं कई तरह की वेजाइनल कंडीशंस का सामना कर रही होती हैं लेकिन लापरवाही के कारण वो इन्हें अनदेखा कर देती हैं जिसके परिणाम अच्छे नहीं होते हैं। वैक्सिंग, शेविंग, क्लीनिंग और सेन्टेड सोप व पाउडर का इस्तेमाल करने से आपको योनि में उत्तेजना, खुजली, रूखापन और रैशेज हो सकते हैं। जानें, क्या हैं वो वेजाइनल कंडीशन जिनके बारे में हर महिला को जान लेना चाहिए।
योनि से आती है मछली जैसी गंध? हो सकती है वेजाइनल ओडोर की समस्या, जानें कितने तरह के होते हैं वेजाइनल ओडोर
जानें, कुछ वेजाइनल कंडीशन के बारे में
1 वेजाइना के दोनों तरफ मौजूद होने वाले ग्लैंड्स के ब्लॉक होने की अवस्था में यह वेजाइनल कंडीशन होती है, जिसे बर्थोलिन सिस्ट या बर्थोलिनिटिस कहते हैं। इसके कारण ग्लैंड्स से रिलीज होने वाले द्रव्य वापस ग्लैंड्स में चले जाते हैं। इस अवस्था मे वेजाइना की ओपनिंग पर छोटा बंप हो सकता है। हालांकि, इसका उपचार आसानी से किया जा सकता है और यह किसी गंभीर समस्या को बुलावा नहीं देता है।
सफेद की बजाय इन रंगों में हो वेजाइनल डिस्चार्ज तो संभल जाएं, हो सकता है खतरनाक
2 जब वेजाइना के हिस्से में आपके स्वेट डक्ट्स या पसीना निकालने वाली नलिकाएं बंद हो जाती हैं तो वेजाइना के आसपास छोटे-छोटे बंप हो जाते हैं। ये बंप्स बर्थोलिन से छोटे होते हैं। सिरिनगोमा अवस्था के दौरान महिलाओं को वेजाइना छोटे, मुलायम, फ्लैश कलर्ड पिंपल होते हैं। इन्हें भूलकर भी दबाएं या फोड़े नहीं। इसके कारण आपकी आसपास की त्वचा को नुकसान हो सकता है।
3 प्राइवेट पार्ट्स में शेव, वैक्स करती हैं तो उस हिस्से में इनग्रोन हेयर जैसे बंप्स हो सकते हैं। इससे आपको वेजाइन में जलन, सूजन या पस हो सकती है। इसके पीछे का कारण सेन्टेड सोप, बाथ सॉल्ट, सैनेटरी वाइप्स, पैड्स या कंडोम भी हो सकते हैं।
4 वेजाइना में फोड़े होना ठीक नहीं है। आपके प्राइवेट पार्ट्स में फोड़े आपके ग्रूमिंग के लिए अपनाएं जा रहे गलत तरीकों के कारण हो सकते हैं। आप शेविंग के लिए किस तरह का रेजर इस्तेमाल कर रही हैं, उससे भी फोड़ें हो सकते हैं। कोई गंभीर स्थिति अनुभव हो तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।