
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 22, 2019 1:18 PM IST
ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए खानपान और दिनचर्या का ख्याल रखें। © Shutterstock.
आज के समय में महिलाओं को ब्रेस्ट से जुड़ी बहुत सी परेशानियां सामने आने लगी हैं। इनसे बचने के लिए उन्हें बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इसमें खास खानपान, दिनचर्या जैसी चीजें शामिल हैं।
यदि आप चाहती हैं कि ब्रेस्ट से संबंधित कोई भी समस्या आपको ना हो, तो आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना होगा। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि हेल्दी ब्रेस्ट के लिए महिलाओं को ओइस्ट्रोजेन और प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन का लेवल चेक करवाते रहना चाहिए।
इसके साथ ही, हेल्दी ब्रेस्ट के लिए इन दोंनो हार्मोन्स का बैलेंस होना काफी जरूरी है। यदि आपके शरीर में टेस्टोस्ट्रॉन का लेवल ज्यादा है तो आपको एस्ट्रोजन का भी लेवल बढ़ाना होगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा, जो एस्ट्रोजन लेवल बढ़ाने का काम करते हों।
ये भी पढ़ें : यूं करें ब्रेस्ट की देखभाल, नहीं आएगा असमय ढीलापन
एस्ट्रोजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाएं
आपके खानपान में भरपूर मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल होनी चाहिए। इनमें फाईटोस्ट्रोजेन प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। इनके अलावा आपको यह जड़ी बूटियों, मेथी के दानों तथा स्प्राउट्स में मिल सकते हैं। अगर आपको चिकन आदि खाना पसंद है तो उन्हें बेशक अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि इनसे भी आपको एस्ट्रोजन प्राप्त होता है।
ब्रेस्ट सेल्स को पोषण प्रदान करने के लिए जरूरी है कि आपके खाने में वो चीजें प्रमुखता से हों, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ऐसे खाद्यों से आप ब्रेस्ट कैंसर से बच सकती हैं। ऐसे फूड में बेरीज, आडू, प्लम, ब्रोकोली, अखरोट, जैतून का तेल, मछली, अजवायन और सेम आदि शामिल हैं।
एक शोध से पता चला है कि अगर ऐसे खाद्य पदार्थों को महिलाओं की डाइट में शामिल किया जाए और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बना दिया जाए तो वह ब्रेस्ट कैंसर से सदा के लिए बची रह सकती हैं।