पीरियड्स को टालने के लिए दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को जानती हैं आप ?

पीरियड्स बंद करने वाली दवाइयों का सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स तेजी से बदलते हैं, जिससे चेहरे पर अनचाहे बालों की वृद्धि होने लगती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 14, 2019 7:32 PM IST

किशोरावस्था में पंहुचने पर हर लड़की को मासिक धर्म यानी पीरियड्स होता है, जो लगभग 45-50 वर्ष की उम्र तक बना रहता है। यह हर महीने अपने समय पर आता है, लेकिन हर महीने आने वाले मासिक धर्म के समय कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। गलत समय पर आ जाने वाले पीरियड्स की डेट को आगे-पीछे करने के लिए लड़कियां दवाइयों का सेवन बिना सोचे-समझें करती हैं। पीरियड्स को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा लेती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि आगे चलकर इन दवाओं का क्या दुष्परिणाम आपके स्वास्थ पर देखने को मिल सकता है? जानें, पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए खाए जाने वाले दवाओं के साइड इफेक्ट्स के बारें में...

पर्व-त्योहार में टालना चाहती हैं पीरियड्स, आजमाएं ये नेचुरल तरीके

पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए ना करें दवाओं का सेवन

1 महिलाओं का मासिक चक्र 28 दिनों का होता है। अगर आपके पीरियड्स का कोई फिक्स टाइम नहीं है या यह कभी भी आ जाता है, तो आप तुरंत डॉक्टर्स से परामर्श कर इस समस्या का समाधान करें।

2 कई बार ऐसी दवाइयों के सेवन से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिसके कारण पीरियड्स 2 महीने या इससे भी ज्यादा समय के बाद आते हैं।

3 इन दवाइयां को लेने से आपको अनियमित मासिक धर्म की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब 28-30 दिन का चक्र बिगड़ता है तो ओव्‍यूलेशन में गड़बड़ हो जाती है, जो महिलाओं की प्रजनन प्रणाली पर इफेक्ट डालती है।

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

4 पीरियड्स बंद करने वाली दवाइयों का सेवन करने से बाद में महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग होने लगती है और दर्द असहनीय रूप ले लेता है।

5 अगर आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा है और आपको डायबिटीज या मोटापे की शिकायत है, तो आपको इन दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनसे आपको रिएक्शन हो सकता है।

6 इन दवाइयों का सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स तेजी से बदलते हैं, जिससे चेहरे पर अनचाहे बालों की वृद्धि होने लगती है।

7 चेहरे पर झाइयां पड़ने के साथ मुंहासों की समस्या भी बढ़ सकती है।

पीरियड्स में ये 4 समस्याएं दिखें तो सतर्क हो जाइए, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

8 इन दवाइयों के सेवन से लीवर की समस्या होती है, जो आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है।

9 इनसे कब्ज या दस्त लगना, चक्कर आना, हाथ-पैरों में सूजन आना जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source