
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 4, 2019 3:11 PM IST
क्या होता है वेजाइनल डिस्चार्ज? © Shutterstock.
अक्सर महिलाओं को वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। यह बहुत ही कॉमन है। जब आप सेक्स करती हैं, तो भी वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। इससे सेक्स के दौरान सूखापन, खुजली का अहसास नहीं होता है। वेजाइनल डिस्चार्ज आपके प्राइवेट पार्ट (वजाइना) में किसी भी तरह की इर्रिटेशन और इंफेक्शन से बचाए रखता है। हालांकि, कई बार यह काफी बदबूदार होता है। व्हाइट या ऑफ व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है, लेकिन जब यह किसी अन्य रंग में होने लगे, तो सचेत हो जाएं। दूसरे रंग में वेजाइनल डिस्चार्ज होना हेल्दी नहीं माना जाता है। जानें, कितने रंग में हो सकते हैं वेजाइनल डिस्चार्ज और कब डॉक्टर से आपको संपर्क करना चाहिए।
क्या है वजाइनल डिस्चार्ज?
वेजाइनल डिस्चार्ज सफेद रंग का एक तरल पदार्थ होता है। यह महिलाओं की वेजाइना और सर्विक्स में स्थित ग्रंथियों से रिलीज होता है। इससे शरीर की मृत कोशिकाएं और बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं। महिलाओं का प्राइवेट पार्ट कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रहता है।
इतने रंग के हो सकते हैं वेजाइनल डिस्चार्ज
सफेद : अगर प्राइवेट पार्ट से गाढ़ा सफेद रंग का डिस्चार्ज हो तो इसे सामान्य माना जाता है। जब डिस्चार्ज के साथ अधिक खुचली और जलन भी होने लगे तो डॉक्टर से संपर्क करें। देर करने से आपको यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।
किन रंगों के होते हैं वेजाइनल डिस्चार्ज ? © Shutterstock.
पीला : पीले रंग का वेजाइनल डिस्चार्ज हो तो बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। यह कोई बैक्टीरियल या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का कारण हो सकता है।
हरा : यही भी बैक्टीरियल इंफेक्शन या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के कारण हो सकता है। डॉक्टर से बिना देर किए मिलें।
भूरा : भूरे रंग का डिस्चार्ज कई बार इर्रेगुलर पीरियड्स के कारण भी कुछ महिलाओं को होने लगता है, लेकिन अक्सर ऐसा होने लगे तो देर ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें। यह यूटरस या सर्वाइकल कैंसर का संकेत भी हो सकता है।
यीस्ट इंफेक्शन डिस्चार्ज: अगर डिस्चार्ज बहुत गाढ़ा और सफेद रंग का हो, साथ ही में तेज जलन और खुजली हो तो यह यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।