
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : June 1, 2022 11:29 AM IST
पीरियड्स महिलाओं के लिए हमेशा से ही एक मुश्किल समय रहा है। लेकिन, अगर इसके कारण किसी लड़की या महिला को अपने सपने से हारना पड़ जाए तो ये दुखदाई बन जाता है। ऐसा ही कुछ चीन की टेनिस खिलाड़ी 19 साल की किनवेन झेंग (China’s Tennis player Qinwen Zheng) के साथ हुआ है। किनवेन झेंग फ्रेंच ओपन का आखिरी राउंड खेल रही थी लेकिन दूसरे सेट में उन्हें मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा और इस कारण उन्हें दुनिया की नंबर 1 पोलैंड खिलाड़ी इगा स्विएटेक से हार का सामना करना पड़ा। दुख की बात यह है कि 19 साल की झेंग से सभी को चौंकाने वाली जीत का इंतजार था क्योंकि वे शुरुआत से अच्छा खेल रही थीं और जीत के बेहद करीब थीं। हार के बाद उन्होंने खेल के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, एक पैर में चोट लगने के बाद भी मैं बेहतर ढंग से खेल सकती थी लेकिन मैं अपने पेट के दर्द के आगे हार गई।
किनवेन झेंग ने अपने पीरियड्स के दर्द ( China Qinwen Zheng period cramps) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "यह सिर्फ लड़कियों की चीजें हैं, आप जानते हैं। पहला दिन हमेशा इतना कठिन होता है और फिर मुझे खेलना था और मुझे पहले दिन हमेशा इतना दर्द होता है। इसलिए मैं जीत नहीं पाई। काश! मैं मैदान पर लड़का हो सकती, तो मुझे इस दर्द से नहीं गुजरना पड़ता। मैं अपने नेचर के खिलाफ नहीं जा सकती।
गौरतलब है कि यह कहानी सिर्फ झेंग की ही नहीं है बल्कि दुनिभार में लाखों ऐसी लड़कियां और महिलाएं हैं, जिनके सपने कई बार पीरियड्स क्रैंप के आगे हार जाते हैं। लेकिन प्रश्न ये है कि हम कब तक इस तरह से हारते रहेंगे। ऐसे में अगर हम अपनी फीमेल होने के नेचर के खिलाफ नहीं जा सकते तो कम से कम दर्द को कम करने के लिए तो कुछ कर सकते हैं। तो, आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिससे आप पीरियड्स के इस दर्द को कम कर सकते हैं।
पीरियड्स के अनुसार अपना काम और रूटीन प्लॉन करना भले ही मुश्किल हो लेकिन अगर आपको पीरियड्स मेंबहुत ज्यादा दर्द होता है तो आपको ऐसा करना चाहिए। ऐसे में आप ये कर सकती हैं कि पहले या दूसरे दिन जब आपको ज्यादा दर्द हो उस दिन छुट्टी ले लें या फिर घर से काम करें। दूसरा, उस दिन कम काम करें और स्ट्रेस फ्री रहें।
पीरियड्स में ज्यादातर महिलाओं को तेज दर्द और ऐंठन महसूस होता है। ऐसे में इससे निपटने के लिए पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। दरअसल, हाइड्रेशन आपके गर्भाशय सहित शरीर की मांसपेशियों को ऐंठन से बचाने में मदद करता है। इसलिए इस दौरान कम से कम नौ से दस गिलास पानी पिएं।
पीरियड्स के दौरा एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स का सेवन करें। ये दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए पत्तेदार साग और हल्दी जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। साथ ही प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट जैसे मिठाई, ब्रेड, पास्ता और फैटी फूड्स से दूर रहें क्योंकि यह सूजन को बढ़ा सकता है जिससे दर्द और भी बदतर हो सकता है। ये खाद्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं पैदा करते हैं और दर्द व ऐंठन को बढ़ा देते हैं।
गर्मी गर्भाशय में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करती है, जो मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा ये लैक्टिक एसिड के उत्पादन को कम करती है जिससे क्रैम्पिंग बढ़ती। इसलिए अपने पास हमेशा हीटिंग पैड रखें या अपने काम पर इसे पहन सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अपनी अंडरवियर पर चिपका सकती हैं जो कि आप दर्द में राहत महसूस करने में मदद करेगी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.