Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गलत साइज के ब्रा से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, ब्रा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

यदि आप अपनी ब्रा का साइज घर से लेकर जाएंगी, तो सही नाप लेने में आपको काफी सहूलियत होगी।

गलत साइज के ब्रा से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, ब्रा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सही ब्रा कैसे खरीदें? © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : June 11, 2019 8:39 PM IST

क्या आप कोई भी ड्रेस पहनती हैं, तो वो ब्रेस्ट के पास ठीक से फिट नहीं बैठता है? तो हो सकता है कि आपने जो ब्रा पहना हो, उसका साइज ही ठीक ना हो। अक्सर, महिलाएं ब्रा खरीदने में हिचकिचाती हैं और जल्दी-जल्दी में कोई भी साइज का ब्रा खरीद लेती हैं। हर महिला और लड़की को अपने बॉडी शेप और फिगर के अनुसार ही ब्रा की सही साइज लेनी चाहिए। ब्रा की सही साइज के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आमतौर पर इसे लेकर महिलाएं हमेशा ही कन्फ्यूज रहती हैं। जानें, ब्रा खरीदते समय किन बातों पर गौर करना चाहिए...

ब्रा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

1 आप जिस भी साइज की ब्रा का उपयोग कर रही हैं, उसके लिए यह देखें कि वह आपके स्तन पर ठीक से सेट हो रहे हैं या नहीं। ऐसा तो नहीं कि गलत साइज की वजह से ब्रा आपके स्तन पर एक ही जगह इकट्ठे हो जाते हैं।

2 गलत साइज की ब्रा पहने से आपके कप झूलते हैं।

Also Read

More News

3 गलत साइज की ब्रा पहनने के बाद आपके शोल्डर में गहरे दाग पड़ रहे हैं।

4 इस प्रकार की ब्रा पहनने के बाद पीछे की ओर से किसी प्रकार का उभार दिखाई देता है।

5 इस प्रकार की ब्रा से सांस लेने में काफी समस्या होती है।

पाना है बिग ब्रेस्ट, तो करने होंगे ये 8 काम

गलत ब्रा से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

अगर आप को इस प्रकार के लक्षण दिख रहे हैं तो आप अपनी ब्रा का साइज तुरंत ही बदल दीजिए। देखकर ही सही साइज की ब्रा पहनिए। गलत साइज की ब्रा से आपको इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक गलत साइज की ब्रा से आपको कई और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। ब्रा की झलकती स्ट्राइप, साइड से ब्रेस्ट के बल्जेस निकलना, टाइट ब्रा पहनने से स्किन पर रैशेज आना या फिर बड़ी ब्रा के कारण कॉन्फिडेंस में कमी आना, यह सब तो आम समस्याएं हैं।

कभी सोचा है कि गलत ब्रा के चयन के कारण आपको ब्रेस्ट कैंसर तक हो सकता है ? कई शोध रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया है कि गलत ब्रा पहनने से महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द की जो समस्या होती है, वो आगे चलकर ब्रेस्ट कैंसर की वजह भी बन सकती है।

गलत ब्रा पहनने का कारण

भारत के साथ ही अन्य देशों में भी यह देखा गया है कि महिलाएं अंडरगार्मेंट्स खरीदते वक्त बहुत ही कैजुअल होती हैं या शर्म महसूस करती हैं। ज्यादातर महिलाएं शर्म के कारण या बहुत हड़बड़ी में अंडरगार्मेंट्स की खरीद में जाने-अंजाने गलत साइज की खरीददारी कर लेती हैं। अगर यही गलती आप कर रही हैं, तो बेहतर होगा कि ऐसा करने से बचें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सही ब्रा कैसे खरीदें

एक बार शॉप में ब्रा को ट्राई करके देखें। इससे साइज का ठीक से पता चल सकेगा। स्तन के साइज की माप तथा ब्रा का कप साइज जानना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि आजकल बाजार अलग-अलग स्टाइल और अलग-अलग कंपनियों के उत्पादों से भरे पड़े हैं। सभी के नंबर या साइज का माप भी अलग-अलग है। सही माप की ब्रा का कप साइज आपके स्तनों को सुंदर और सुडौल दिखने के लिए जरूरी है। अलग-अलग स्टाइल की ब्रा पहन कर देखने से आपको खुद ही महसूस हो जाएगा कि कौन सी ब्रा सबसे अच्छी तरह आपके ब्रेस्ट साइज के हिसाब से फिट हो रही है। साथ ही कौन सी ब्रा आपके कपड़े के अंदर सबसे अच्छी दिख रही है। यदि आप अपनी ब्रा का साइज घर से लेकर जाएंगी, तो सही नाप लेने में आपको काफी सहूलियत होगी।

About the Author

... Read More