• हिंदी

हेल्दी मेनोपाज कैसे हो सकता है ? जानें कुछ आसान उपाय

हेल्दी मेनोपाज कैसे हो सकता है ? जानें कुछ आसान उपाय
Women who got their first period at the age of 11 or younger are more likely to hit menopause before the age of 40. ©Shutterstock.

मेनोपाज या मासिक धर्म बंद होने के दौरान वजन कम करने का सम्बन्ध केवल सौन्दर्य कारणों से ही नहीं है।

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 12, 2019 8:35 PM IST

मेनोपाज के दौरान वजन कम करने के लिए मुख्य चीज़ें कौन सी हैं ? आपको अपने खान-पान में किस तरह की तबदीली लानी है? कई महिलाएँ इन प्रश्नों के उत्तर जानने की इच्छुक हैं। मेनोपाज या मासिक धर्म बंद होने के दौरान वजन कम करने का सम्बन्ध केवल सौन्दर्य कारणों से ही नहीं है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए वजन का सही होना भी ज़रूरी है। मेनोपाज के दौरान आपका शरीर कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुज़रता है।

मेटाबॉलिज्म कमजोर होने के हैं ये 4 लक्षण, मोटापा की है यह मुख्य वजह।

मेटाबोलिज्म प्रक्रिया सुस्त हो जाती है और शरीर में फैट जमा होने की सम्भावना बढ़ जाती है। शरीर में पानी का जमा होना, मासपेशियों के द्रव के घटने जैसी समस्याएँ भी आड़े आती हैं।

Also Read

More News

चाहते हैं मेटाबॉलिज्म बढ़ाना, तो डायट में शामिल करें ये चीजें।

इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको अपने आहार की भूमिका को समझना होगा। वैसे तो कई महिलाएँ अपने खान-पान के महत्व पर ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन स्वास्थ्यवर्धक आहार ही सही शारीरिक वजन बनाए रखता है और बीमारियों से बचाता है।

मेनोपाज के समय कैसा हो खान-पान 

[caption id="attachment_639738" align="alignnone" width="655"]menopause and Diet मेनोपाज के समय कैसा हो खान-पान। ©Shutterstock.[/caption]

बिन चर्बी का माँस/ लीन मीट (चिकन, पोर्क या टर्की)

मछली और अन्य तरह के समुद्री खाद्य

साबुत अनाज (जई, चावल, साबुत अनाज से बनी ब्रेड इत्यादि)

फल और सब्जियाँ

अचानक बढ़ने लगा है चेहरे पर सांवलापन कहीं ये खाद्य पदार्थ तो नहीं है वजह।

लेग्यूम यानी फलियाँ (बीन्स, मसूर, मटर, सोया)

मेवे और कई तरह के बीज

अच्छा फैट (ऑलिव ऑयल, एवोकैडो, सूरजमुखी का तेल)

मेनोपाज के दौरान वजन कम कैसे करें ? 

मेनोपाज के दौरान वजन घटाने का सबसे बढ़िया तरीका स्वस्थ्य आहार खाना है। वैसे तो आप दूसरी आदतों के माध्यम से भी अपना वजन कम कर सकती हैं। लेकिन ऐसा पौष्टिक खान-पान जिससे आपकी मेटाबोलिज्म प्रक्रिया को तेज़ी मिले, सबसे भरोसेमंद विकल्प है।

सेक्स के सवाल-जवाबः मेरी पत्नी थ्रीसम की मांग कर रही है, क्या करना चाहिए ?

[caption id="attachment_639737" align="alignnone" width="655"]menopause and Weight loss Tips मेनोपाज के समय वजन कम कैसे करें ? ©Shutterstock.[/caption]

जीवन के इस स्टेज में आपका शरीर कई बदलावों से गुज़र रहा होता है। यह निश्चित करें कि खाने में आपको सभी पोषक तत्व मिल रहे हैं। इस दौरान ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। ऐसे क्रॉनिक रोगों से बचने के लिए आपका अपने डाइट की भूमिका को समझना और उससे मिलने वाले पोषण की अहमियत के बारे में जान लेना ज़रूरी है।

सेक्स के सवाल-जवाबः मास्टरबेशन के बिना नींद नहीं आती, क्या करना चाहिए ?

प्रोटीन

मेनोपाज के दौरान उम्दा आर्गेनिक कंटेंट वाले प्रोटीन से समृद्ध आहार का सेवन ज़रूरी है। ऐसे मैक्रोन्यूट्रिएंट शरीर के दुबलेपन और छरहरे आकार को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा अच्छे शारीरिक प्रदर्शन के लिए यह एनर्जी का मुख्य स्रोत है।

सेक्स के दौरान उत्तेजना महसूस नहीं होती, ज्यादा मास्टरबेशन करने से ऐसा होता है क्या ?

संतुलित नाश्ता खाएं

कुछ महिलाएँ मासिक धर्म बंद होते समय एक भारी गलती करती हैं। कम कैलोरी लेने के लिए वे नाश्ता करना छोड़ देती हैं। ऐसा करने से वजन कम करने में कोई मदद नहीं मिलती है। इसके उलट, ऐसा करने से आप कमज़ोर होती जाती हैं और आपको ज़्यादा भूख लगने लगती है।

अचानक बढ़ने लगा है चेहरे पर सांवलापन कहीं ये खाद्य पदार्थ तो नहीं है वजह।

स्वस्थ और संतुलित नाश्ते के माध्यम से आपके शरीर को 25% तक कैलोरी मिलनी चाहिए। ठीक से नाशता करने की बजाए बिस्किट के साथ कॉफ़ी पी लेना, बिना प्रोसेस किये हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करना या रेडीमेड फूड बहुत हेल्दी आईडिया नहीं है।

इन 8 लक्षणों से रहें सावधान कहीं लीवर में जमा तो नहीं हो रहा टॉक्सिन।