कसूरी मेथी महिलाओं के लिए है वरदान, डायट में शामिल कर पाएं 5 फायदे

महिलाओं के जीवन कई उतार-चढ़ाव आते हैं जो उनके हेल्थ पर प्रभाव भी डालते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 17, 2018 9:19 PM IST

भारतीय खान-पान में मसालों का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है लेकिन उनसे होने वाले फायदों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अक्सर खाने में प्रयोग की जाने वाली कसूरी मेथी के बारे में भी ऐसा ही है। आयुर्वेद में कसूरी मेथी का प्रयोग औषधि के तौर पर कई वर्षों से होता रहा है।

महिलाओं के जीवन कई उतार-चढ़ाव आते हैं जो उनके हेल्थ पर प्रभाव भी डालते हैं। यदि महिलाएं कसूरी मेथी को रोजाना सेवन करें तो उम्र के साथ होने वाले बदलाव को वो काफी कुछ कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं कसूरी मेथी महिलाओं को क्या-क्या फायदा पहुंचाती है।

बढ़ती उम्र में दे सहारा 

महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते रहते हैं। मासिक धर्म से लेकर मेनोपॉज तक महिलाएं अनेको हार्मोनल बदलावों से गुजरती हैं, जिसके लिए कसूरी मेथी का सेवन फायदेमंद साबित होता है।

सेक्सुअल इंफेक्शन से करती है बचाव

शरीर में मौसम के बदलावों से कई तरह के संक्रमण हो जाते हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए कसूरी मेथी का प्रयोग किया जा सकता है। यही नहीं यह एलर्जी, पेट की गैस और दिल से जुड़ी बीमारी में भी राहत पुंचाती है।

मां बनने के बाद जरुर करें सेवन 

वे महिलाएं जो अपने शिशु को स्तनपान करवाती हैं लेकिन दूध कम बनने की वजह से परेशान रहती हैं, उनके लिए कसूरी मेथी एक दवाई की तरह काम करती है। इसका सेवन करने से ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ता है।

आयरन की कमी को करती है दूर 

कसूरी मेथी में ढेर सारी मात्रा में आयरन पाया जाता है। वे महिलाएं जिनके शरीर में खून नहीं बनता या फिर खून की कमी रहती है वे अपने आहार में कसूरी मेथी जरूर लें। इससे खून में हीमोग्लोबिन बढ़ेगा।

ब्लड शुगर के लेवल को रखती है ठीक 

उम्र बढते बढ़ते महिलाओ में डायबिटीज होने का खतरा अचानक ही बढ़ जाता है, जिसको नियंत्रित करने के लिए कसूरी मेथी का सेवन करना उचित होता है। यह टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रण में रखता है।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.