
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 3, 2019 1:00 PM IST
फेफड़ों को रखें मजबूत, इन छोटी-छोटी बातों को अपनाकर। © Shutterstock
फेफड़े शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। फेफड़े अस्वस्थ रहेंगे, तो आपको सांस लेने में तकलीफ होगी। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है फेफड़े की कार्य क्षमता और कार्य प्रणाली कम होती चली जाती है। फेफड़े स्वस्थ नहीं रहेंगे तो आपको क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) हो सकती है। सीओपीडी (COPD) एक क्रॉनिक फेफड़ों की बीमारी है। इसमें सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं। उनमें सूजन आ जाती है। यदि आप इस रोग से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए कुछ उपायों को ट्राई करना होगा। जानें, लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ (Lung Cancer Awareness Month) पर जानें, कैसे आप अपने फेफड़ों को मजबूत (Tips for Healthy Lungs) बनाए रख सकते हैं...
व्यायाम करने से भी आप अपने फेफड़ों को मजबूत (Tips for Healthy Lungs) बनाए रख सकते हैं। इससे आपके फेफड़े स्वस्थ भी रहेंगे और फेफड़ों से संबंधित कई समस्याएं भी दूर होंगी। फेफड़े जब हेल्दी रहते हैं, तो शरीर को ऑक्सीजन भी पर्याप्त रूप से मिलती रहती है। सीओपीडी के मरीजों को भी कुछ एक्सरसाइज (Breathing Exercises for COPD Patients) करने से फायदे होते हैं।
डायफ्राम ब्रीदिंग से आपके फेफड़े मजबूत और हेल्दी बनतेहैं। यह एक सांस लेने की तकनीक है। सीओपीडी की समस्या भी इससे कम होती है। अस्थमा, पुरानी ब्रोन्काइटिस से संबंधित फेफड़े की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए भी यह ब्रीदिंग एक्सरसाइज कारगर होती है, लेकिन इसे करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।
फेफड़ों को मजबूत करने के लिए आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Deep breathing for healthy lungs) भी कर सकते हैं। इससे फेफड़े की कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। गहरी सांस अंदर भरें। कुछ देर उसी अवस्था में रुके रहने के बाद सांस को बाहर की तरफ छोड़ दें। अनुलोम-विलोम करने से भी फेफड़े मजबूत बनते हैं। इसके अभ्यास से फेफड़े में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है।
फेफड़े मजबूत रखने के लिए (Tips for Healthy Lungs) आप अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए प्रत्येक दिन तीन लीटर पानी जरूर पिएं।
1. धूम्रपान ना करें।
2. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर भोजन करें।
3. फ्लू और निमोनिया वैक्सीन का टीका लगवाएं। इससे आप फेफड़ों में होने वाले इंफेक्शन से बचे रहेंगे। साथ ही फेफड़े हेल्दी और मजबूत (Tips for Healthy Lungs) भी रहेंगे।
4. एक्सरसाइज करने के लिए हर दिन आधा घंटा समय निकालें। इससे फेफड़े ठीक तरह से काम करते हैं।
5. घर के अंदर की हवा को शुद्ध और प्रदूषण रहित बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे पौधे लगाएं, जो इनडोर एयर पॉल्यूशन को साफ करते हों। कृत्रिम सुगंध और धूल-मिट्टी से दूरी बनाएं। देर तक घर से बाहर ना रहें।
पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Lung Cancer Awareness Month : फेफड़े के कैंसर से बचने के लिए खूब खाएं ये दो चीज
Lung Cancer Awareness Month : इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है लंग कैंसर