Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी लंग्स के लिए 5 बेहतरीन फूड

वायु प्रदूषण के लगातर बढ़ते जाने के कारण लंग्स को हेल्दी रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। अगर आप सही समय पर लंग्स को लेकर ध्यान नहीं देते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

हेल्दी लंग्स के लिए 5 बेहतरीन फूड

Written by akhilesh dwivedi |Published : July 18, 2018 3:09 PM IST

शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लंग्स होता है। लंग्स पूरे शरीर को ऑक्सीजन के साथ-साथ जीवन की सांस भी संचालित करता है। वैसे देखा जाय तो लंग्स एक तरह से एअर फिल्टर होता है जो शरीर में हानिकारक पदार्थों को जाने से रोकता है।

पर्यावरण में वायु प्रदूषण के लगातर बढ़ते जाने के कारण लंग्स को हेल्दी रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। अगर आप सही समय पर लंग्स को लेकर ध्यान नहीं देते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। वर्तमान समय में पर्यावरण में अमोनिया, कार्बन, क्लोरीन जैसे हानिकारक पदार्थ मौजूद हैं जो लंग्स को बहुत बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा लोग धूम्रपान के द्वारा लोग खुद इसको बीमार करते रहते हैं।

अच्छे खान-पान से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं वो कौन से फूड हैं जो लंग्स के हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं।

Also Read

More News

ब्रोकली 

Eating-Broccoli

ब्रोकली एक सुपरफूड के तौर पर जाना जाता है। यदि अपनी डायट में आप ब्रोकली को शामिल करते हैं तो आप अपने लंग्स को मजबूत बनाते हैं। ब्रोकली में पाया जाने वाले विटामिन में सी सबसे ज्यादा प्रभावसाली होता है जो लंग्स को बेहतर हेल्थ देता है। ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स का गुण होता है जो लंग्स को कमजोर होने से बचाता है।

यह भी पढ़ेःहेल्दी लिवर के लिए 4 बेहतरीन फूड। 

सेब 

वैसे तो सेब हेल्दी लाइफ के लिए सबसे बेहतर फल माना जाता है। भारत में तो कहावत के तौर पर कहा जाता है कि एक सेब रोजाना सेवन करने वाले डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। सेब में विटामिन ए, सी पाया जाता है जो हेल्दी लंग्स के लिए जरूरी होता है। सेब खाने से लंग्स को अतिरिक्त मजबूती मिलती है।

अनार 

अनार एक फायदे अनेक यह कहावत आपने भी सुनी होगी। भारत में बीमारी में सबसे ज्यादा खाया जानें वाले कोई फल है तो वह अनार ही है। अनार में भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ आयरन की मात्रा भरपूर होती है। यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से लंग्स मजबूत रहता है और किसी बीमारी का खतरा कम होता है।

बेरी 

Berry-for-lungs

लंग्स की समस्या तब आती है जब उसमें टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। अगर आप बेरी को अपनी डायट में शामिल करते रहते हैं तो यह लंग्स में टॉक्सिन्स को जमा होने रोकता है। बेरी में भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स का गुण होता है जो लंग्स को कमजोर होने से बचाता है।

अखरोट 

अखरोट तो नट्स में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह सेक्स लाइफ के साथ-साथ मानसिक मजबूती तक में फायदेमंद होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर को तरह-तरह की होने वाली बीमारियों से बचाता है। यह लंग्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह एलडीएल को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ेः कैंसर के खतरे को कम करने में कारगर हो सकता है ओमेगा 3 फैटी एसिड।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत: Shutterstock.

About the Author

... Read More